Mumbai Metro News: मेट्रो लाइन-14 पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी अपडेट, जानें काम की जानकारी
Mumbai Metro News: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बीएमसी चुनाव प्रचार के दौरान मुंबई मेट्रो की लाइन-14 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में करीब 2 लाख करोड़ रुपये की लागत वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इनकी वजह से आने वाले सालों में इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मेट्रो लाइन-14 का काम भी जल्द शुरू होगा।
मुख्यमंत्री ने अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव के प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए मेट्रो लाइन-14 पर अपडेट दी। सीएम फडणवीस ने कहा कि ठाणे जिले के अंबरनाथ और बदलापुर को मुंबई मेट्रो और रेलवे परियोजनाओं से सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है।

Mumbai Metro News: ठाणे और बदलापुर को होगा मेट्रो लाइन-14 से फायदा
- मुंबई मेट्रो लाइन 14 का जिक्र करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह मेट्रो लाइन कांजुरमार्ग से बदलापुर को जोड़ेगी। इसी दौरान उन्होंने बताया कि इस लाइन का काम अगले चार महीनों के भीतर शुरू हो जाएगा।
- मेट्रो लाइन 5, 12 और 14 के पूरा होने के बाद इस पूरे क्षेत्र में यात्रा का समय काफी कम होगा। इससे लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा।
- इससे अंबरनाथ और बदलापुर जैसे शहरों के औद्योगिक, आवासीय और व्यावसायिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।
Mumbai Metro Update: लाइन-14 शुरू होने पर अंबरनाथ होगा शहर का गेटवे
मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि मैं पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र को विकसित करना चाहता हूं। अंबरनाथ शहर को लेकर भी मेरा एक स्पष्ट विजन है। मेट्रो लाइन-14 के पूरा होने पर यह इलाका मुंबई शहर का गेटवे बनेगा। इस क्षेत्र ती पहचान पूरे प्रदेश और देश में होगी।
उन्होंने जनता से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि जनसमर्थन मिलने से इन विकास योजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। इस दौरान सीएम ने यह भी कहा कि हम मुंबई मेट्रो को हर नागरिक के लिए सार्वजनिक परिवहन का विकल्प बनाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications