Mumbai Metro News: मुंबई से नवी मुंबई का सफर होगा सुपरफास्ट, दो घंटे की यात्रा होगी 35 मिनट में
Mumbai Metro News: मुंबई के अलग-अलग इलाकों से नवी मुंबई तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुंबई मेट्रो की प्रस्तावित मेट्रो लाइन-8 (Mumbai Metro Line 8) को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह नई मेट्रो लाइन मुंबई और नवी मुंबई को सीधे जोड़ेगी। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर सिर्फ 30 से 35 मिनट रह जाएगा। अभी यही सफर सड़क मार्ग या लोकल से करने में 90 से 120 मिनट तक लग जाते हैं। यह लाइन मुंबई एयरपोर्ट और नवी एयरपोर्ट को भी कनेक्ट करेगी।
मेट्रो लाइन-8 को गोल्ड लाइन के नाम से भी जाना जा रहा है। यह लाइन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) को सीधे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) से जोड़ेगी। अब एक एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट तक पहुंचना भी बहुत आसान होगा। इस रूट के शुरू हो जाने से यात्रियों को भारी ट्रैफिक, लंबा जाम और समय की बर्बादी से राहत मिलेगी।

Mumbai Metro News: मेट्रो लाइन 8 से शहर के दो हिस्सों की होगी कनेक्टिविटी
- मेट्रो लाइन-8 के रूट पर कई महत्वपूर्ण स्थानों पर स्टेशन प्रस्तावित हैं, जो मुंबई और नवी मुंबई के प्रमुख व्यावसायिक, आवासीय और ट्रांजिट हब को जोड़ेंगे।
- स्टेशनों की अंतिम सूची परियोजना के विस्तृत प्लान के बाद जारी की जाएगी। यह लाइन दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदल देगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train: रेलवे के नए नियम से बढ़ेगी मुंबईकरों की टेंशन, तो पास होने पर भी भरना होगा जुर्माना!
- महाराष्ट्र सरकार ने इस मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है और परियोजना की रिपोर्ट भी तैयार की जा चुकी है। योजना के मुताबिक, 2029 तक मेट्रो लाइन-8 का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- मेट्रो लाइन-8 शुरू होने के बाद दो बड़े एयरपोर्ट के बीच का सफर आसान होगा। साथ ही रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा।
- सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, प्रदूषण घटेगा और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को नई दिशा देने वाली साबित होगी।
Mumbai Metro Line 8 होगी 40 किमी. लंबी
मुंबई मेट्रो लाइन 8 की कुल लंबाई लगभग 38.8 से 40 किलोमीटर होगी। यह मेट्रो लाइन मुंबई एयरपोर्ट को नवी मुंबई एयरपोर्ट से जोड़ेगी। दोनों हवाई अड्डों के परिसर में मेट्रो स्टेशन होंगे। इस लाइन में भूमिगत (अंडरग्राउंड) और ऊपरी (एलिवेटेड) दोनों तरह के मार्ग शामिल होंगे। सीएसएमआईए टर्मिनल 2 से विले पार्ले ईस्ट (वांद्रे-छेड़ा नगर क्षेत्र) तक का लगभग 9.25 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह भूमिगत होगा। इस खंड में कुल 6 स्टेशन होंगे।
यह भी पढ़ें: Mumbai Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर नितिन गडकरी ने दिया अपडेट, 8 घंटे के बजाय लगेंगे 90 मिनट
इसके बाद यह मेट्रो लाइन वाशी, खारघर, ओल्डन सायन-पनवेल हाईवे के पास से होते हुए आगे बढ़ेगी। फिर यह नवी मुंबई के नेरुल, सीवुड्स और उलवे क्षेत्रों को जोड़ेगी और अंत में नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचेगी।
Metro Line 8 में होंगे 20 स्टेशन
- इस पूरे मेट्रो कॉरिडोर में कुल 20 स्टेशन होंगे। इनमें से 14 स्टेशन एलिवेटेड (ऊपरी) और 6 स्टेशन भूमिगत होंगे।
- इनमें से 12 स्टेशन नवी मुंबई क्षेत्र में स्थित होंगे। नवी मुंबई इलाके के लोगों के लिए भी यह मेट्रो कॉरिडोर एक बड़ी सुविधा बनेगी। इससे शहरवासियों को कनेक्टिविटी के लिए प्राइवेट वाहनों, ऑटो पर निर्भरता कम होगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro News Update: अब इन ऐप पर मिलेगा मुंबई मेट्रो का डिजिटल टिकट, सारी डिटेल यहां जानें












Click it and Unblock the Notifications