Mumbai Metro News Update: नवी मुंबई एयरपोर्ट के अंदर ही होंगे दो मेट्रो स्टेशन, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं
Mumbai Metro News Update: नवी मुंबई एयरपोर्ट सिर्फ मुंबईकरों के लिए नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों के लिए अहम प्रोजेक्ट है। यह देश की आर्थिक राजधानी को इंटरनेशनल कनेक्टिविटी हब बनाने की दिशा में महत्वाकांक्षी योजना है। शहरवासियों के साथ पर्यटकों और विदेशी मेहमानों के लिए नवी मुंबई और मुबंई के मुख्य एयरपोर्ट के बीच मेट्रो लाइन पर काम चल रहा है। मेट्रो लाइन 8 की शुरुआत अंधेरी स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) टर्मिनल 2 से होगी।
मेट्रो लाइन 8 की बात करें, तो यह चेंबूर के छेडानगर तक अंडरग्राउंड रूट पर चलेगी। मानखुर्द से वाशी क्रिक ब्रिज पार करने के बाद यह कॉरिडोर सायन-पनवेल हाईवे के साथ और फिर नेरुल, सीवुड्स और उलवे क्षेत्रों की ओर मुड़ते हुए सीधे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर जाकर खत्म होगी।

Mumbai Metro News Update: नवी मुंबई मेट्रो स्टेशन में होगी बेहतरीन सुविधाएं
- डीपीआर के मुताबिक नवी मुंबई सीमा के भीतर 11 स्टेशन होंगे। नवी मुंबई में प्रस्तावित स्टेशन: वाशी, सानपाड़ा, जुइनगर, नेरुल सेक्टर-1, नेरुल, सीवुड्स, बेलापुर, सागर संगम, तर्घर/मोठा, NMIA वेस्ट और NMIA टर्मिनल 2 हैं।
- इनमें से अंतिम दो स्टेशन एयरपोर्ट परिसर के भीतर होंगे। इन दोनों मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी।
- दिव्यांग यात्रियों, बुजुर्गों और व्हीलचेयर जैसी सुविधाओं के अलावा एलईडी स्क्रीन, कई भाषाओं में सूचना, एस्क्लेटर समेत दूसरी सुविधाएं इस स्टेशन पर मिलेंगी।
यह भी पढ़ें: Nashik-Mumbai train: नासिक से मुंबई तक जल्द शुरू होगी लोकल ट्रेन सर्विस, नए स्टेशन और पटरियों को मिली मंजूरी
Mumbai Metro News: शहर के कारोबारी इलाकों तक पहुंचेगी मेट्रो
यह मेट्रो लाइन कई घनी आबादी वाले और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों से होकर गुजरेगी। मानखुर्द में प्रवेश करने के बाद यह वाशी, सानपाड़ा और जुइनगर के बीच सायन-पनवेल मार्ग के साथ आगे बढ़ेगी। नेरुल के एलपी जंक्शन से एक महत्वपूर्ण स्टेशन डॉ. डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी के पास प्रस्तावित है। इसके बाद यह नेरुल और सीवुड्स के आंतरिक हिस्सों से होते हुए वंडर्स पार्क इंटरचेंज तक जाएगी। फिर अपोलो अस्पताल और एनएमएमसी मुख्यालय के रास्ते उलवे की ओर बढ़ेगी।
मेट्रो लाइन 1 और 3: मारोल नाका से इसकी सीधे कनेक्टिविटी होगी। मेट्रो लाइन 6: कंजूरमार्ग तक भी कनेक्टिविटी होगी। इसके अलावा, संभावित कनेक्टिविटी लाइन 2B (CSMT-Panvel), बेलापुर में लोकल ट्रेन और बस नेटवर्क से कनेक्शन प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज लगभग तैयार, इस तारीख से खुलेगा












Click it and Unblock the Notifications