Mumbai Metro News Update: मेट्रो लाइन-12 ने कर दिया कमाल, अपने नाम दर्ज की बहुत बड़ी उपलब्धि
Mumbai Metro News Update: मुंबई मेट्रो लाइन 12 (कल्याण-तलोजा) ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया। डोंबिवली MIDC मेट्रो स्टेशन के पास शिलफाटा रोड पर इस परियोजना का 100वां U-गर्डर सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। निर्माण प्रक्रिया में यह एक अहम पड़ाव है और इसके साथ ही प्रोजेक्ट के पूरा होने की रफ्तार पहले से तेज हो गई है। निर्माण की तेज गति के साथ यह भी संकेत देती है कि यह प्रोजेक्ट डेडलाइन के अंदर पूरा होगा।
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के तहत इस मेट्रो लाइन का निर्माण हो रहा है। 23.57 किमी लंबे इस कॉरिडोर का काम निर्धारित समय मई 2028 है। 100वें यू-गर्डर के लॉन्च के साथ माना जा रहा है कि प्रोजेक्ट पूरा होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Mumbai Metro: उपनगरीय इलाकों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
- मेट्रो लाइन-12 को ऑरेंज लाइन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस रूट के ऑपरेशनल होने पर कल्याण, डोंबिवली और तलोजा जैसे तेजी से बढ़ते उपनगरीय इलाकों की कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी।
- मुंबई से सटे इलाकों में सुरक्षित, तेज और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा विकल्प मिलेगा। इसके चालू होने के बाद यात्रियों को नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट तक भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro News Update: अब इन ऐप पर मिलेगा मुंबई मेट्रो का डिजिटल टिकट, सारी डिटेल यहां जानें
- यह कॉरिडोर ट्रैफिक जाम को कम करने और ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।
Mumbai Metro News Update: मेट्रो लाइन-12 बेहतरीन इंजीनियरिंग की मिसाल
कलवा-शिलफाटा-तलोजा मार्ग पर बन रही इस लाइन में कई जटिल इंजीनियरिंग संरचनाएं शामिल हैं। इस मेट्रो रूट को इंजीनियरिंग के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण माना गया था। अब तक मेट्रो लाइन-12 ने हर पड़ाव को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इस प्रोजेक्ट की इंजीनियरिंग के लिहाज से अहम उपलब्धिया हैं:
100 मीटर का क्लियर स्पैन (कोलेगांव के पास)
75 मीटर की स्टील संरचना (तलोजा ROB के ऊपर)
प्रमुख सड़क और रेलवे कॉरिडोरों के ऊपर आवश्यक क्रॉसिंग
Mumbai Metro Line 12 के साथ मिलेगी ये सुविधाएं
इसके अलावा, कॉरिडोर के साथ बनाए जा रहे 21-23 मीटर ऊंचे एलीवेटेड स्टेशन से यात्री बिना किसी रुकावट के मूवमेंट कर सकेंगे। साथ ही, यह सुगम ट्रांजिट के उद्देश्य को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जा रहे हैं। MMRDA के अनुसार, कलीयन-मानपाड़ा सेक्शन में सर्वे कार्य, पाइलिंग, पियर कैप और U-गर्डर लॉन्चिंग अब पूरी हो चुकी है। बैचिंग प्लांट भी पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रहा है। पैट्रिपुल और अमनदूत जैसे इलाकों में भूमि अधिग्रहण, पियर निर्माण और अन्य सिविल वर्क तेज रफ्तार से जारी हैं।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज लगभग तैयार, इस तारीख से खुलेगा
लाइन 12 चालू होने के बाद यात्रियों को कई महत्वपूर्ण मेट्रो इंटरचेंज मिलेंगे-
कलवा पर मेट्रो लाइन 5
हेदुतने पर लाइन 14
अमनदूत पर नवी मुंबई मेट्रो लाइन 1
कलवा जंक्शन पर एक फुट-ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जो सीधे सेंट्रल रेलवे नेटवर्क को जोड़ेगा। MMRDA की लगातार निगरानी और तेजी से आगे बढ़ते निर्माण कार्य से शहरवासियों को काफी उम्मीदें हैं। यह कॉरिडोर मुंबई महानगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और शहरी कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। इस मेट्रो लाइन से यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train: रेलवे के नए नियम से बढ़ेगी मुंबईकरों की टेंशन, तो पास होने पर भी भरना होगा जुर्माना!












Click it and Unblock the Notifications