Mumbai Metro News: मुंबई मेट्रो के 70% यात्री हुए अब पेपरलेस, डिजिटल टिकट बनी पैसेंजर्स की पहली पसंद
Mumbai Metro News: मुंबई मेट्रो का डिजिटल अवतार आम यात्रियों को काफी पसंद आ रहा है। मेट्रो टिकटिंग में अब ज्यादातर यात्री ऑनलाइन ही टिकट बुक कर रहे हैं। मेट्रो लाइन 2A (दहिसर-डीएन नगर) और लाइन 7 (दहिसर-गुंडावली) पर सफर करने वाले करीब 70 प्रतिशत यात्री पेपरलेस टिकटिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। अप्रैल 20222 में यह आंकड़ा शून्या था, लेकिन ऑनलाइन टिकट की सुविधा को पैसेंजर्स ने खुले तौर पर स्वीकार कर लिया है।
अप्रैल 2022 में यह आंकड़ा शून्य था, जो फरवरी 2026 तक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि डिजिटल टिकटिंग में वॉट्सऐप (WhatsApp) पर टिकट लेने की सुविधा यात्रियों की पहली पसंद बन गई है। कुल डिजिटल टिकट बिक्री में इसका योगदान लगभग 22 फीसदी तक है।

Mumbai Metro News: ऑनलाइन टिकट बना पहली पसंद
- वॉट्सऐप टिकट सुविधा यात्रियों की पहली पसंद है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग का 22 फीसदी हिस्सा यात्री वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- इसके अलावा क्यूआर कोड, मोबाइल ऐप और स्मार्ट कार्ड जैसे विकल्पों का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है।
- इस डिजिटल बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यात्रियों को समय की बचत के रूप में मिला है। पहले जहां टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लगती थीं, वहीं अब कुछ ही सेकेंड में मोबाइल से टिकट बुक हो जाता है।
- खास तौर पर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और लिंक रोड से रोजाना सफर करने वाले ऑफिस जाने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा बड़ी सहूलियत साबित हो रही है।
Mumbai Metro News: राइडरशिप में भी हो रहा इजाफा
मुंबई मेट्रो के अनुसार, डिजिटल टिकटिंग के बढ़ते उपयोग के साथ ही राइडरशिप में भी जबरदस्त उछाल आया है। हाल ही में लाइन 2A और 7 ने मिलकर 3.4 लाख दैनिक यात्रियों का आंकड़ा पार किया है। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि पेपरलेस सिस्टम से न सिर्फ यात्रियों का अनुभव बेहतर हुआ है, बल्कि स्टेशन प्रबंधन भी आसान हुआ है।
यह पहल पर्यावरण के लिहाज से भी फायदेमंद है, क्योंकि कागज आधारित टिकटों की जरूरत लगभग खत्म हो गई है। आने वाले महीनों में यूपीआई इंटीग्रेशन और ऑटोमैटिक फेयर सिस्टम जैसी नई सुविधाएं जोड़ने की भी योजना है।












Click it and Unblock the Notifications