Mumbai Metro: लाइन-3 में किराये पर 25% की बंपर छूट, जानें कितनी होगी अब आपकी सेविंग?

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन) ने दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (MMRC) ने घोषणा की है कि दिव्यांग यात्रियों को अब मंथली पास पर 25% की छूट मिलेगी। यह फैसला अगले 10 दिनों के भीतर लागू किया जाएगा। मेट्रो प्रशासन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य है कि हर शहरवासी और विशेष जरूरतों वाले यात्रियों को भी मेट्रो यात्रा करते हुए बेहतर अनुभव मिले। हम यात्रियों को अधिकतम सुविधाएं देने की कोशिश कर रहे हैं।

मेट्रो लाइन-3 अंधेरी के आरे से लेकर कुलाबा के कफ परेड तक है। यह मेट्रो लाइन मुंबई की सबसे आधुनिक लाइनों में से एक है। बेहतरीन और आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस यह मेट्रो यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ पर्यावरण अनुकूल डिजाइन के लिए भी जाना जाता है। अब दिव्यांग यात्रियों को किराये में छूट देकर बड़ी राहत देने का काम किया है।

mumbai metro

Mumbai Metro ने फीडबैक के आधार पर लिया फैसला

⦁ एमएमआरसी अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय यात्रियों की राय और फीडबैक के आधार पर लिया गया है। हम मेट्रो को बेहतरीन सेवा देने वाली सुविधा बनाना चाहते हैं और इसलिए लगातार यात्रियों से सुझाव लेते हैं।

यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई में झुग्गी में रहनेवाले 83 परिवारों को मिलेगा सपनों का घर, MHADA देगी खुशियों की सौगात

⦁ मेट्रो प्रशासन ने बताया कि बहुत से लोगों ने सुझाव दिया था कि दिव्यांग यात्रियों के लिए किराया रियायत दी जाए, ताकि वे भी आसानी से मेट्रो का लाभ उठा सकें। अब यह छूट टिकट काउंटर और स्मार्ट कार्ड दोनों माध्यमों से ली जा सकेगी।

Mumbai Metro की यह पहल बनेगी मिसाल

मुंबई मेट्रो का यह कदम न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे देश के शहरी परिवहन नेटवर्क के लिए एक उदाहरण बन सकता है। मुंबई जैसे व्यस्त शहर में, जहां लाखों लोग रोजाना मेट्रो से सफर करते हैं, यह रियायत सामाजिक संवेदनशीलता और समावेशिता की दिशा में बड़ा कदम है। यह पहल भारत सरकार के "सुगम्य भारत अभियान" के उद्देश्यों के मुताबिक है। इस पहल के तहत सार्वजनिक जगहों को दिव्यांगों के लिए सुलभ बनाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई में झुग्गी में रहनेवाले 83 परिवारों को मिलेगा सपनों का घर, MHADA देगी खुशियों की सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+