Mumbai Metro की इस लाइन के लिए CM फडणवीस ने दिया निर्देश, तय की नई डेडलाइन
Mumbai Metro: महाराष्ट्र में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट्स को समय से पूरा करने के लिए तेजी से काम हो रहा है। मुंबई के अलावा पुणे और नागपुर जैसे शहरों में भी मेट्रो निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हालांकि, इस बीच मुंबई की मेट्रो लाइन 2B (DN नगर से मंडाले) और पुणे की मेट्रो लाइन 3 (मान-हिंजवाड़ी-शिवाजीनगर) के लिए नई डेडलाइन तय कर दी है। मुंबई मेट्रो लाइन 2B को 31 मार्च 2027 तक और पुणे मेट्रो लाइन 3 को 31 मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि परियोजनाओं को एडवांस टेक्नोलॉजी और सटीक प्लानिंग के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शहरों में कनेक्टिविटी को सुगम बनाने की दिशा में मेट्रो एक मजबूत कड़ी बन सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए तय समय में मेट्रो प्रोजेक्ट को पूरा करने की ताकीद की गई है।

Mumbai Metro LINE 2B शहर की कनेक्टिविटी की अहम कड़ी
- मुंबई मेट्रो लाइन 2B 23.6 किलोमीटर लंबी होगी और यह पूरी तरह से एलिवेटेड कॉरिडोर है।
- इसे मुंबई महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के संरक्षण में विकसित किया जा रहा है। यह लाइन वी.एन. पुरव मार्ग और शिव-पनवेल हाईवे को जोड़ेगी।
- मांखुर्द पर हार्बर रेलवे लाइन व मंडाले पर मेट्रो 8A से कनेक्ट होगी। इस तरह से शहर की कनेक्टिविटी के लिहाज से यह अहम प्रोजेक्ट है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो ने कल्याण-बदलापुर रूट पर किया कमाल, 90 मिनट में किए 9 गर्डर इंस्टॉल
Mumbai Metro LINE 2B में होंगे यह स्टेशन
मुंबई मेट्रो के लाइन टूबी में ईएसआईसी नगर, प्रेम नगर, इंदिरा नगर, नानावटी अस्पताल, खीरा नगर, सरस्वत नगर, नेशनल कॉलेज, बांद्रा मेट्रो, इनकम टैक्स ऑफिस, ILFS, MTNL मेट्रो, SG बरवे मार्ग, कुर्ला (पूर्व), ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, चेंबूर, डायमंड गार्डन, शिवाजी चौक, बीएसएनएल मेट्रो, मांखुर्द और मंडाले मेट्रो होंगे। यह रूट कामकाजी लोगों के अलावा स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण है। इस रूट पर कुछ प्रमुख अस्पताल और रिहायशी इलाके भी हैं।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई लोकल में बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा महंगा, रेलवे ने वसूले 121 करोड़ रुपये
-
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप












Click it and Unblock the Notifications