Mumbai Metro: अब लाइन 1 में यात्रियों को भारी भीड़ से मिलेगी राहत, इस रूट पर चलेंगी 6 कोच वाली ट्रेन
Mumbai Metro Line 1: मुंबई में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। मेट्रो लाइन-1 (घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा) पर पीक आवर्स में भारी भीड़ की समस्या देखने को मिलती है। इस भीड़ की वजह से मेट्रो प्रशासन के लिए मैनेजमेंट काफी मुश्किल साबित हो रहा है। इसे देखते हुए इस रूट पर ज्यादा कोच संख्या वाली ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (MMOPL) ने इस रूट पर 6 कोच वाली ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।
एमएमओपीएल ने इस रूट पर चार की जगह छह कोच वाली ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के अनुसार, दो अतिरिक्त कोच जोड़े जाने से इस रूट की ट्रेनों की क्षमता में करीब 30% तक की वृद्धि होगी। इससे आम लोगों को भारी भीड़ से राहत मिलेगी। दूसरी ओर मैनेजमेंट के लिए व्यवस्था बनाए रखना आसान होगा।

Mumbai Metro Line 1 में बढ़ाई जाएगी कोच संख्या
- मेट्रो प्रशासन के मुताबिक, मौजूदा समय में चार कोच ट्रेन में औसतन 1,750 यात्री सफर कर सकते हैं। अगर दो और कोच जुड़ जाते हैं तो यह संख्या बढ़कर करीब 2,250 हो जाएगी।
- इससे सबसे ज्यादा फायदा पीक ऑवर्स में सफर करने वाले यात्रियों को होगा, जब ट्रेनें खचाखच भरी रहती हैं। इस प्रस्ताव पर जल्द ही मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से तकनीकी और वित्तीय संस्थानों की मंजूरी ली जाएगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई में बनेगा देश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर, लंबाई-लागत से लेकर सारी खास बातें जानें यहां
- मेट्रो लाइन-1 मुंबई के सबसे व्यस्त रूट्स में से एक है। घाटकोपर से अंधेरी और वर्सोवा के बीच चलने वाली यह लाइन रोज़ाना लगभग 5 लाख यात्रियों को यात्रा सुविधा देती है।
- भीड़ के चलते यात्रियों को न केवल ट्रेन में चढ़ने में दिक्कत होती है बल्कि प्लेटफॉर्म पर भी काफी दबाव रहता है। छह-कोच ट्रेन शुरू होने से इस दबाव में कमी आएगी और लोगों का सफर और आरामदायक होगा।
Mumbai Metro में यात्री सुविधाओं का किया जा रहा विस्तार
एमएमओपीएल अधिकारियों के अनुसार, कोच बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म की लंबाई और ट्रेन शेड्यूल में कुछ तकनीकी बदलाव करने होंगे। इसके अलावा सिग्नलिंग सिस्टम और मेट्रो की ट्रैक ऑटोमेशन प्रणाली में भी सुधार की जरूरत पड़ेगी। कंपनी ने कहा है कि इस काम को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि यात्रियों की सुविधा पर असर न पड़े।
मेट्रो 1 के कोच विस्तार से मुंबई के पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी। वर्तमान में मुंबई में कई मेट्रो लाइनें चालू हैं और कुछ का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में लाइन-1 के अपग्रेड होने से यातायात प्रबंधन और भी बेहतर होगा। साथ ही, यह कदम शहर के पूर्व और पश्चिम उपनगरों को जोड़ने वाली इस प्रमुख लाइन पर यात्रियों के लिए राहत साबित होगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Dry Day: नवंबर में ड्राई डे का ऐलान, मुंबई में शराब की दुकानें कब-कब बंद? यहां देखें LIST












Click it and Unblock the Notifications