Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Metro 2026 Update: अंधेरी से चेंबूर और ठाणे तक खुलेगी नई लाइन, मुंबईकरों को ट्रैफिक से मिलेगी राहत

Mumbai Metro 2026 Update: मुंबई महानगर क्षेत्र में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। साल 2026 में कई अहम मेट्रो लाइनों के उद्घाटन की उम्मीद है, जिससे सड़क यातायात पर दबाव कम होगा और पूर्वी-पश्चिमी व उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी मजबूत होगी। खास तौर पर मेट्रो लाइन 2B, 4A और 7A को मुंबई और ठाणे के ट्रैफिक संकट का गेमचेंजर माना जा रहा है।

मुंबई मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से लोगों को सार्वजनिक परिवहन का सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। इससे लोकल और सड़कों पर भारी ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने में भी प्रशासन को सुविधा मिलेगी। मुंबई और उपनगरीय इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिहाज से यह अहम प्रोजेक्ट है।

Mumbai Metro 2026 Update

Mumbai Metro 2026 Update: मेट्रो लाइन 2B से चेंबूर का सफर होगा आसान

- मेट्रो लाइन 2B का पहला चरण अंधेरी पश्चिम से डायमंड गार्डन (चेंबूर) के बीच प्रस्तावित है। इस रूट की कुल लंबाई लगभग 23.6 किलोमीटर होगी और इसमें करीब 17 से 18 स्टेशन शामिल होंगे।

- 2026 के अंत तक इसका आंशिक संचालन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यह लाइन लिंक रोड और एसवी रोड के ट्रैफिक का बड़ा विकल्प बनेगी।

- अंधेरी, गोरेगांव, मालाड, जोगेश्वरी और चेंबूर की ओर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को खास राहत मिलेगी। पश्चिमी उपनगरों से पूर्वी मुंबई की यात्रा का समय इसमें काफी कम हो जाएगा।

Mumbai Metro: मेट्रो लाइन 4A से ठाणे के लिए होगी कनेक्टिविटी

मेट्रो लाइन 4A ठाणे के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। इसका पहला चरण कैडबरी जंक्शन से गायमुख तक 10.5 किलोमीटर लंबा होगा। इस सेक्शन में लगभग 9 से 10 स्टेशन प्रस्तावित हैं और इसके मार्च 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। यह लाइन ठाणे, घोड़बंदर रोड और मुलुंड की ओर बढ़ते ट्रैफिक को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी। रोजाना ठाणे-मुंबई रोड पर लगने वाले जाम से लाखों ऑफिस गोअर्स को राहत मिलेगी।

Mumbai Metro Latest News: लाइन 7A से एयरपोर्ट तक मेट्रो कनेक्शन

लाइन 7A, मौजूदा रेड लाइन (लाइन 7) का विस्तार है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाएगी। इसकी लंबाई लगभग 3.4 किलोमीटर होगी और इसमें 2 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसके पूरा होने से अंधेरी ईस्ट-वेस्ट और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सीधा मेट्रो विकल्प मिलेगा, जिससे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक दबाव कम होगा। साल 2026 तक मुंबई और ठाणे में मेट्रो नेटवर्क का यह विस्तार रोजमर्रा की यात्रा को तेज, सस्ता और सुविधाजनक बनाएगा। सड़क ट्रैफिक, प्रदूषण और यात्रा समय तीनों में कमी आने की उम्मीद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+