मुंबई मेयर का चयन अब फरवरी में होगा, BJP-शिंदे गुट की खींचतान के बीच इस बड़ी वजह से टला चुनाव
Mumbai Mayor Election: मुंबई मेयर पद को लेकर सियासी खींचतान और सस्पेंस लगातार बढ़ता जा रहा है। मुंबई महानगरपालिका के महापौर पद का चुनाव फिलहाल टाल दिया गया है। आरक्षण घोषित होने के बाद 31 जनवरी को मतदान की तैयारी थी, लेकिन आख़िरी वक्त पर प्रक्रिया रुक गई। चुनाव स्थगित होने की मुख्य वजह बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के नगरसेवकों के समूह पंजीकरण का पूरा न होना है। जब तक यह औपचारिकता पूरी नहीं होती, चुनाव आगे बढ़ाना संभव नहीं है।
उद्धव शिवसेना-मराठी मानुस गुट तैयार, फिर भी अटका मामला
जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कुल 65 नगरसेवकों का गुट पंजीकरण हो चुका है। हालांकि, इनके प्रमाणपत्र अभी तक महानगरपालिका सचिव कार्यालय में जमा नहीं हुए हैं, जिससे प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जा रही।

अब फरवरी के पहले हफ्ते में हो सकता है महापौर का चुनाव
सूत्रों के अनुसार, सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मुंबई महापौर का चुनाव फरवरी के पहले सप्ताह में कराए जाने की संभावना है।
संयुक्त या अलग? BJP-शिंदे गुट की रणनीति पर सस्पेंस
बीजेपी और शिंदे शिवसेना के नगरसेवक संयुक्त रूप से पंजीकरण कराएंगे या अलग-अलग-इस पर तस्वीर अभी साफ नहीं है। इसी असमंजस ने सियासी हलचल और तेज कर दी है।
2017 से 2026 तक बदली मुंबई की सियासत
2017 के बीएमसी चुनावों में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि बीजेपी दूसरे नंबर पर रही। लेकिन इसके बाद राज्य की राजनीति में बड़े उलटफेर हुए, शिवसेना दो फाड़ हुई और सत्ता समीकरण पूरी तरह बदल गए।
2026 के नतीजों ने तोड़ा तीन दशक का वर्चस्व
2026 में हुए बीएमसी चुनावों ने मुंबई की राजनीति में भूचाल ला दिया। बीजेपी ने रिकॉर्ड 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभरकर सामने आई।
बीएमसी में सीटों का नया गणित
- बीजेपी: 89 सीटें
- शिवसेना (यूबीटी): 65 सीटें
- शिंदे गुट शिवसेना: 29 सीटें
- कांग्रेस: 24 सीटें
- AIMIM: 8 सीटें
- मनसे: 6 सीटें
- एनसीपी (अजित पवार): 3 सीटें
- समाजवादी पार्टी: 2 सीटें
- एनसीपी (शरद पवार गुट): 1 सीट












Click it and Unblock the Notifications