Mumbai Mayor: कौन हैं ये महिला नगरसेवक, मुंबई की मेयर रेस में चल रहीं सबसे आगे, इनकी पार्टी और जाति क्या है?
Mumbai Mayor 2026: महाराष्ट्र में आज 29 महानगर पालिकाओं के लिए आरक्षण लॉटरी की घोषणा की गई है। इस घोषणा में सभी की निगाहें देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मेयर पद के आरक्षण पर टिकी थीं। लॉटरी ड्रॉ के बाद अब ये फाइलन हो गया है कि मुंबई के मेयर के प्रतिष्ठित पद पर अगली महापौर सामान्य वर्ग की महिला होगी।
याद रहे बीएमसी चुनाव में शिवसेना-भाजपा महागठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत है, उनके कुल 118 नगरसेवक हैं जबकि बहुमत के लिए 114 का आंकड़ा आवश्यक है। इस स्थिति में, मुंबई का मेयर पद महागठबंधन को ही मिलना तय है। तो ऐसे में सवाल उठ रहा है कि वो महिला नगरसेवक कौन होंगी जो मुंबई की सत्ता संभालेगी?

BMC चुनाव में कितनी महिला नगसेवक चुनी गई हैं?
बता दें इस वर्ष के पालिका चुनावों में शिवसेना, भाजपा और आरपीआई के एक बड़े गठबंधन ने भाग लिया था और मुंबई महानगर पालिका में कुल 130 महिला नगरसेवक चुनी गई हैं। इनमें से भाजपा के पास 89 में से 49 महिला नगरसेवक हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पास 65 में से 38 महिला नगरसेवक हैं।
Mumbai Mayor की रेस में सबसे आगे है किसका नाम?
चूंकि भाजपा ने सर्वाधिक सीटें जीती हैं तो भाजपा से मुंबई मेयर बनना तय है। हालांकि भाजपा के पास पालिका प्रशासन का लंबा अनुभव रखने वाली कई महिला नगरसेविकाएं की लंबी लिस्ट है लेकिन मुंबई मेयर पद की रेस में भाजपा की ओर से जिन महिला नगरसेवक का नाम सबसे आगे चल रहा है वो नाम तेजस्वी घोसालकर का है।
Who is Tejasvi Ghoshalkar कौन हैं तेजस्वी घोसालकर?
दहिसर के वार्ड नंबर 2 से चुनी गईं तेजस्वी घोसालकर भी मेयर पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। तेजस्वी घोसालकर अपनी दूसरी बार मुंबई महानगर पालिका में जा रही हैं और इस बार भी उन्होंने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना में रहीं तेजस्वी ने मुंबई महापालिका चुनाव से कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल होकर जीत हासिल कर अपना राजनीतिक कद बढ़ाया है।
तेजस्वी ने इस बार उद्धव गुट की उम्मीदवार धनश्री कोलगे को हराया। इससे पहले, 2017 में उन्होंने अविभाजित शिवसेना के टिकट पर बीएमसी के वार्ड नंबर 1 से भी जीत दर्ज की थी।
Tejasvi Ghoshalkar के पति कौन थे, कैसे हुई हत्या?
तेजस्वी घोसालकर दिवंगत पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर की पत्नी हैं, जिनकी फरवरी 2024 में फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभिषेक एक बैंक के डॉयरेक्टर भी थे। पति की हत्या के बाद इनका परिवार सुखियां में आया था।
तेजस्वी घोसालकर की जाति क्या है?
तेजस्वी घोसालकर सामन्य वर्ग में आने वाले मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। महाराष्ट्र में घोसालकर / घोसाळकर" एक पारिवारिक उपनाम है, जिसे राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में कई परिवार उपयोग करते हैं। महाराष्ट्र में "कर" (-kar) वाला उपनाम अक्सर उस स्थान से जुड़ा होता है जिससे व्यक्ति के परिवार का ताल्लुक है।
"घोसाळकर / घोसालकर" नाम मूल रूप से "घोसाळे (Ghosale) नामक गाँव से sambandhit माना जाता है,स्थानीय सामाजिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपनाम वाले अनेक परिवार स्वयं को मराठा समुदाय, विशेषकर 96 कुलीन मराठा परंपरा से जोड़ते हैं। हालांकि, यह पहचान हर घोसालकर उपनाम वाले व्यक्ति पर समान रूप से लागू हो, ऐसा आधिकारिक जातिगत वर्गीकरण नहीं है।
-
Mumbai LPG Crisis: मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग बेहाल, ईंट पर चूल्हा बना खाना पकाने को हुए मजबूर -
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Mumbai weather: मुंबई में बढ़ी गर्मी और उमस, 35°C पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट, क्या होगी बारिश? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications