Mumbai: मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कॉर्पोरेट ऑफिस की करोड़ों की संपत्ति हुई खाक
Fire in Mumbai building: मुंबई जोगेश्वरी वेस्ट स्थित जेएनएस बिजनेस सेंटर की एक ऊंची बिल्डिंग मेंं गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। 23 अक्टूबर को सुबह लगभग 10:51 बजे बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) की पांच से छह गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। हालांकि राहत भरी बात ये है कि इसमें किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।
यह आग जोगेश्वरी पश्चिम में गांधी स्कूल के पास, बहरामपाड़ा स्थित एसवी रोड पर बनी इमारत में लगी थी मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) ने 11:17 बजे तक इसे लेवल-III की आग घोषित कर दिया। आग ने इमारत के कॉर्पोरेट कार्यालयों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करोड़ों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।

आग लगने के बाद परिसर में अफरातफरी मच गई और दमकलकर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया और इमारत में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच जारी है। BMC और फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
घटनास्थल पर अग्निशमन कर्मियों के साथ पुलिस अधिकारी, 108 एम्बुलेंस टीमें, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मचारी, बीएमसी वार्ड कर्मी और स्थानीय बिजली कंपनी के स्टाफ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिलकर स्थिति को संभाला।












Click it and Unblock the Notifications