15 अगस्त से चलने वाली है मुंबई लोकल ट्रेन लेकिन युवाओं को नहीं मिलेगा अधिक फायदा, 3% से भी कम है वैक्सीनेट

15 अगस्त से चलने वाली है मुंबई लोकल ट्रेन लेकिन युवाओं को नहीं मिलेगा अधिक फायदा, 3% से भी कम है वैक्सीनेट

मुंबई, 10 अगस्त: महाराष्ट्र मुंबई में कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दे दी गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके लोग 15 अगस्त से मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं। लेकिन मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा की अनुमति से वहां के युवा वर्ग को ज्यादा फायदा नहीं होने वाला है। एक रिसर्च से पता चला है कि मुंबई में 18-45 आयु वर्ग के बीच के 3 प्रतिशत से भी कम लोगों को वैक्सीन लग पाई है।

Mumbai local trains

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा था कि लोकल ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने के फैसले को डेटा के बाद पता चला है कि शहर में अब तक 19 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। हालांकि इसमें से 18-44 आयु वर्ग के लोग जो पूरी तरह से वैक्सीनेट हैं, उनकी संख्या 2.6 फीसदी ही है।

सीएम ठाकरे ने कहा है कि मुंबई में लोकल ट्रेन की सेवाएं 15 अगस्त से उन लोगों के लिए फिर से शुरू की जा रही है, जिन्होंने टीकों की दोनों खुराक ले ली है। सीएम ठाकरे ने कहा, इसके लिए एक ऐप लॉन्च किया जाएगा, जहां लोगों को जाकर ये अपडेट करना होगा कि उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। लोग या तो ऐप से या कार्यालयों से पास मुंबई के लोकल ट्रेन के लिए ले सकते हैं। बिना पास के मुंबई के लोकल ट्रेनों में यात्रा की सुविधा नहीं होगी।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में अप्रैल 2021 में मुंबई में लोकल ट्रेनों की सुविधा को बंद कर दिया गया था। फिलहाल सिर्फ सरकारी कर्मचारियों और आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों को ही मुंबई की लोकल में यात्रा करने की अनुमित दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+