Mumbai local train: यात्रियों के बीच पहुंच गए ये मशहूर फिटनेस आइकन, करवाने लगे योगा

Mumbai local train: मुंबई की एसी लोकल ट्रेन में बुधवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। मशहूर फिटनेस आइकन पहलवान संग्राम सिंह मुंबई लोकल ट्रेन में पहुंच गए और यात्रियों के साथ ट्रैवल योगा सेशन आयोजित कर डाला। इस योगा सेशन की वजह से यात्रियों की यात्रा अनोखी स्वास्थ्य यात्रा में बदल गई।

100 दिवसीय ट्रेन योग अभियान के तहत लोकल ट्रेन सेशन आयाेजित किया गया है। इस योगा सेशल का उद्देश्‍य सार्वजनिक परिवहन में शहर के यात्रियों के बीच स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Mumbai local train

पश्चिम रेलवे के सहयोग से अंधेरी से चर्चगेट तक लोकल ट्रेन के अंदर आयोजित सेशल के बीच संग्राम सिंह ने 10 से अधिक योगा टीचर्स के साथ यात्रियों को सरल योग अभ्यासों के बारे में बताया और दैनिक जीवन में योग को अपनाने के बारे में जानकारी शेयर की।

Mumbai local train
सां‍केतिक फोटो

ट्रेन में सवार यात्रियों ने दिल खोलकर इस योगा सेशन में भाग लिया। यात्रियों ने इस पहल की सराहना की। मुंबई लोकल ट्रेन में योग सत्र सिर्फ़ एक योगा सेशन से कहीं ज़्यादा था; यह एक संदेश था कि हर कोई अपनी जीवनशैली से इतर, स्वस्थ रह सकता है।

Wrestler Sangram Singh

संग्राम सिंह ने योग और स्वास्थ्य अभ्यासों को सभी के लिए सुलभ बनाने के महत्व के बारे में बात की। उन्‍होंने कहा लोकल ट्रेन जैसी सार्वजनिक जगहों पर योग लाना सभी के लिए स्वास्थ्य को सुलभ बनाने की दिशा में एक सुंदर कदम है।" NHSRCL ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट के लिए 300 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण पूरा किया

संग्राम सिंह के अनुभव ने यात्रियों को किया प्रेरित

संग्राम सिंह की रुमेटॉइड आर्थराइटिस पर काबू पाने से लेकर कुश्ती और मिश्रित मार्शल आर्ट में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने तक की व्यक्तिगत यात्रा योग की परिवर्तनकारी क्षमता का एक शक्तिशाली प्रमाण है। उनकी कहानी ट्रेन में सवार यात्रियों के दिलों में गहराई से उतर गई, जिससे उन्हें प्रेरणा मिली कि योग उनके अपने जीवन को कैसे लाभ पहुंचाया जा सकता है।

"योग ने मुझे अपने जीवन को फिर से बनाने की ताकत दी"

इस योग सेशल के दौरान संग्राम सिंह ने दो दशक बाद मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा की। उन्‍होंने कहा, "महज एक यात्री नहीं बल्कि हेल्‍थ आइकन के रूप में वापस आए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योग शारीरिक मुद्राओं से परे है; यह उपस्थिति और मन की शांति विकसित करने के बारे में है। संग्राम सिंह ने कहा "योग ने मुझे अपने जीवन को फिर से बनाने की ताकत दी। मेरा मानना ​​है कि इसमें हर व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से बदलने की शक्ति है।"

कौन हैं संग्राम सिंह?

भारत के जाने-माने पहलवान संग्राम सिंह कई खिताब अपने नाम कर चुके हैं और फिट इंडिया आइकन के रूप में कार्य करते हैं और सरका के फिट इंडिया मूवमेंट का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। लाखों लोगों को हेल्‍दी लाइफ जीने के लिए प्रेरित कर चुके संग्राम सिंह विकसित भारत और स्वच्छ भारत जैसे अभियानों के ब्रांड एंबेसडर हैं। ये भारत के युवाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+