Mumbai local train: मेट्रो की तरह मुंबई लोकल ट्रेन भी चलेंगी अंडरग्राउंड, क्या होगा ट्रेनों का रूट और स्टेशन?
Mumbai local train: मुंबई में प्रतिदिन लाखों लोग लोकल ट्रेन से यात्रा करते हैं। यात्रियों के सफर को आसान और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन कई प्रयास कर रहा है। इन्हीं प्रयासों की बदौलत मुंबई के लोगों को जल्द बड़ी सौगात मिलने वाली है। मुंबई मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर जल्द मुंबई लोकल ट्रेन भी अंडरग्राउंड पटरियों पर दौड़ेगी। इतना ही नहीं सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे की लोकल ट्रेनों के मुंबई की ऐसी-ऐसी जगहाें पर अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे, जिनकी कल्पना भी मायानगरी के लोग कर सकते हैं।
दरअसल, ट्रेनों में भीड़भाड़ कम करने के लिए नई लाइनों का निर्माण भी किया जा रहा है। मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के साथ अब रेलवे प्रशासन अंडरग्राउंड रेल मार्ग बनाने की दिशा में भी कदम उठा रहा है।

दक्षिण मुंबई में मौजूदा भूमिगत रेलवे लाइनों के नीचे ही नई भूमिगत रेल परियोजना की योजना बनाई जा रही है। मुंबई रेल विकास निगम (एमआरवीसी) ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से परेल और चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच भूमिगत रेलवे लाइन के निर्माण की व्यवहार्यता अध्ययन शुरू कर दिया है।

पश्चिम रेलवे पर चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच धीमी और तेज गति वाली चार लाइनें तथा तीन स्टेशन मौजूद हैं। चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल के बीच की दूरी लगभग 5 किलोमीटर है, और चारों लाइनों की चौड़ाई करीब 25 मीटर है। इस परियोजना के लिए चार अलग-अलग सुरंगों या दो लाइनों के लिए दो बड़ी सुरंगों जैसे विकल्प विचाराधीन हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चर्चगेट से टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) द्वारा खुदाई करना संभव होगा। मुंबई सेंट्रल क्षेत्र में, लोकल ट्रेनों को सामान्य रूप से चलाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है।
अंडरग्राउंड लोकल ट्रेन का क्या होगा रूट और स्टेशन?
- वेस्टर्न रेलवे के तहत चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल (धीमी/तेज लोकल) मार्ग पर चर्चगेट, मरीन लाइन्स, चर्नी रोड और ग्रांट रोड पर चार भूमिगत स्टेशन प्रस्तावित हैं।
- सेट्रल रेलवे के सीएसएमटी से परेल (तेज लोकल) मार्ग पर सीएसएमटी और भायखला में दो भूमिगत स्टेशन बनाने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications