Mumbai local train: मुंबईकरों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर खुल रहे 2 नए स्टेशन, बढ़ेगी लोकल ट्रेन और फ्रीक्वेंसी
Mumbai local train: मुंबईवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। मुंबई लोकल के नेरुल-उरण रूट पर जल्द ही यात्रियों की भीड़ कम होने वाली है। इस रूट पर नई ट्रेनें चलाई जाएंगी और ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाएंगे जिससे यात्रियों भीड़ में काफी कमी होगी। इसके अलावा जल्द ही हार्बर मार्ग पर दो नए स्टेशन भी खोले जाएंगे। जिससे यात्रियों को दो नए स्टेशन मिलेंगे।
हाल ही में हार्बर मार्ग पर नेरुल से उरण तक रेलवे लाइन शुरू हुई थी, जिसमें खारकोपर से उरण तक का मार्ग यात्रियों के लिए सेवा में आ चुका है। नेरुल से उरण मार्ग पर फिलहाल 11 स्टेशन हैं। इनमें से दो स्टेशनों का काम लगभग पूरा हो चुका है।

कौन से हैं वो दो स्टेशन?
उरण मार्ग पर गव्हाण और तारघर नामक दो रेलवे स्टेशनों का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। उम्मीद है कि ये स्टेशन जल्द ही जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। तारघर रेलवे स्टेशन नवी मुंबई हवाई अड्डे के बेहद करीब स्थित है, जिससे मुंबई से आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
तारघर स्टेशन बेलापुर और बामनडोंगरी के बीच स्थित होगा, जबकि गव्हाण स्टेशन खारकोपर और शेमातीखार के मध्य बनाया जाएगा। आने वाले समय में नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी खुलने वाला है। हवाई अड्डे के करीब स्थित तारघर रेलवे स्टेशन का काम अपने अंतिम चरण में है।
इस रेलवे रूट पर होगें 11 स्टेशन
इस मार्ग पर कुल ग्यारह रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें नेरुल, सीवुड-दारावे, सागरसंगम, तारघर, बामनडोंगरी, खारकोपर, गव्हाण, न्हावाशेवा, रंजनपाड़ा, द्रोणागिरी और उरण शामिल हैं।
20 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन
सेंट्रल रेलवे ने सीवुड दारावे-बेलापुर उरण रेलवे मार्ग पर 20 अतिरिक्त लोकल ट्रेनों की घोषणा की है। इन बढ़ी हुई सेवाओं को अक्टूबर में जारी होने वाले नए टाइम टेबल में शामिल किया जाएगा, जिससे इस रूट पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications