Mumbai local train: मानसून में बिना रुकावट के संचालित होगी मुंबई लोकल ट्रेन, जानिए कैसे?

Mumbai local train: हर साल कई ट्रेनें पटरियों पर पानी जमा होने के कारण बीच में ही फंस जाती हैं, जिससे यात्री फंसे रहते हैं। लेकिन इस साल ऐसा नहीं होने का दावा पश्चिम रेलवे ने किया है। पश्चिम रेलवे (WR) ने मानसून ने बताया कि बरसात के मौसम से निपटने की तैयारी पूरी कर दी है। पश्चिम रेलवे ने मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर कई महत्‍पूर्ण कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही पटरियों पर पानी जमा नहीं हो इसकी कार्य योजना का डिलेट रेलवे कर्मचारियों के साथ भी साझा किया गया है।

पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक बताया, "रेलवे ने मुंबई में मानसून के मौसम से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कर्मचारियों के साथ एक मानसून सावधानी बुकलेट साझा की है। बुकलेट में नुकसान को कम करने, सेवा बनाए रखने और यात्रियों को सूचित रखने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी दी गई है।

Mumbai local train

प‍श्चिम रेलवे ने किए ये प्रबंध

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मई 2025 में दी गई जानकारी के अनुसार मुंबई में, मानसून का मौसम इस साल जल्दी आ गया है। इसलिए पश्चिम रेलवे द्वारा रेल नेटवर्क पर 58 पुलियों और 55 किमी से अधिक नालों की सफाई करवा ली है। डब्ल्यूआर ने 3 किमी नई जल निकासी लाइनें भी बनाई हैं। रेलवे यार्ड से पानी को आसानी से बाहर निकालने के लिए लाइनों के साथ मैनहोल भी बनवाए हैं। जेसीबी और पोकलैन की मदद से कीचड़ और कचरा भी हटाया गया है।

पटरियों पर जलभराव को कैसे रोका जाएगा

डब्ल्यूआर ने बताया पटरियों पर जलभराव को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें कहा गया है कि बाढ़ संभावित स्थानों पर 104 शक्तिशाली डीवाटरिंग पंप लगाए गए हैं ताकि पानी जमा होने की कोई संभावना न रहे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि इस साल पंपिंग क्षमता में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गोरेगांव-मलाड और बोरीवली-विरार जैसे क्षेत्रों में, उन्नत माइक्रो-टनलिंग विधियों का उपयोग करके अतिरिक्त पाइप खोलने की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के लिए, वसई-विरार खंड के साथ 4.5 किमी लंबी एक रिटेनिंग दीवार बनाई गई है। 36 प्रमुख क्षेत्रों में बाढ़ गेज लगाए गए हैं। चार महत्वपूर्ण रेलवे पुलों में अब SCADA-आधारित जल स्तर निगरानी प्रणाली है जो वास्तविक समय में SMS अलर्ट भेजती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+