Mumbai local train: तेज बारिश और हवा में लोकल ट्रेन सेवाएं हो रही प्रभावित, 8 मई का जानें शेड्यूल
Mumbai local train: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई मे हर दिन हो रही तेज बारिश ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, शहर और उसके आस-पास के इलाकों में लगातार दो दिनों से भारी बारिश और तेज़ हवाएं चल रही हैं। शहर के कर्मचारियों के लिए परिवहन का एक महत्वपूर्ण साधन, लोकल ट्रेन सेवाओं में काफ़ी देरी हुई है, जिससे यात्रियों पर असर पड़ा है।
पश्चिमी रेलवे की पटरियों पर गिरे हुए कपड़े के टुकड़ों और पेड़ों की शाखाओं के कारण अवरोध के कारण स्थिति और भी खराब हो गई, जिससे ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रुक गई। हालांकि सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं, लेकिन फिर भी कुछ मिनट की देरी से चलीं।

खराब मौसम ने न केवल सार्वजनिक परिवहन को प्रभावित किया है, बल्कि विरार और वसई क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचाया है, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश ने पेड़ों की टहनियों को तोड़ दिया और बिजली आपूर्ति को बाधित कर दिया।
8 मई को क्या देर से चलेगी लोकल ट्रेनें?
रेलवे ने मुंबई लोकल मेट्रो के लिए 8 मई को किसी भी तरह का ब्लाॅक की घोषणा नहीं की हैं। जिसके चलते 8 मई को सभी रूट की लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेगी। हालांकि बारिश होने पर बीते मंगलवार और बुधवार की तरह ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित हो सकती हैं।
कैसा रहेगा मुंंबई का मौसम?
मौसम विभाग ने 8 मई 2025 येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार मंबई में दिन का अधिकतम तापमान लगभग 34°C और रात का न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहेगा। शाम को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मुंबई में तूफानी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे हवा की गति 40 किमी/घंटा तक पहुं सकती है। बिजली गिरने, हल्की से मध्यम वर्षा और तूफानी हवाओं के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तेज हवा और बारिश के चलते 7 मई को ट्रेन सेवाएं हुई प्रभावित
बता दें 7 मई बुधवार शाम को पश्चिमी रेलवे ने खराब मौसम की वजह से मुंबई लोकल ट्रेन सेवाओं में व्यवधान की घोषणा की। भारी बारिश और तेज हवाओं ने चर्चगेट और मरीन लाइन्स स्टेशनों के बीच ट्रेन संचालन को बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे देरी हुई।
लोकल ट्रेन के शेड्यूल में देरी ने लोगों को अपने कार्यस्थल पर आने-जाने में बुरी तरह से बाधित किया है। शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों को अपने नियमित सेवा अंतराल को बनाए रखने में संघर्ष करना पड़ा है,
स्लो लाइन की ट्रेन सेवाएं हुई ठप
पश्चिमी रेलवे ने बताया कि दोनों दिशाओं में स्लो लाइनें शाम साढ़े चार बजे से ठप हो गई थीं, जबकि तेज़ लाइनें हमेशा की तरह चलती रहीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारी साइट पर समस्याओं का तुरंत समाधान कर दिया गया था।
पश्चिमी रेलवे से प्राप्त नवीनतम जानकारी के अनुसार, अप स्लो लाइन की सेवाएं 17:11 बजे तक बहाल कर दी गईं। यह व्यवधान पिछली रात की ऐसी ही घटनाओं के बाद हुआ, जब प्रतिकूल मौसम की वजह से ट्रेन सेवाएं बाधित हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications