Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन सर्विस का आज कैसा रहेगा शेड्यूल? सफर करने से पहले पढ़ें सभी अपडेट्स

Mumbai Local Train Update: मुंबई की जीवनरेखा कही जाने लोकल ट्रेन सेवाएं 24 अप्रैल 2025 को नियमित रूप से संचालित होंगी। पिछले दो दिनों (21 और 22 अप्रैल) को रेलवे मरम्मत कार्य के चलते हुए ब्लॉक के बाद अब लोकल ट्रेन नेटवर्क पर किसी भी प्रकार का ब्लॉक नहीं है। ऐसे में गुरुवार 24 अप्रैल को लोकल सेवा सामान्य रहेंगी।

हालांकि, यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए कुछ अहम बदलाव किए गए हैं, जो पहले से लागू हैं और इस दिन भी प्रभावी रहेंगे।​

Mumbai Local Train

मुंबई लोकल ट्रेन नेटवर्क भारत का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण उपनगरीय रेल नेटवर्क है, जो लाखों यात्रियों को दैनिक आवागमन की सुविधा प्रदान करता है। यह नेटवर्क तीन प्रमुख लाइनों पर आधारित है: वेस्टर्न लाइन, सेंट्रल लाइन और हार्बर लाइन। समय-समय पर इन लाइनों के शेड्यूल में कुछ अहम बदलाव किए जाते हैं, जो यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लागू होते हैं।

Mumbai Local Train: दो दिनों तक रहा था ब्लॉक

21 अप्रैल (रविवार) को सेंट्रल रेलवे ने ओवरनाइट पॉवर ब्लॉक रखने का ऐलान किया था। जिससे दिवा और मुंब्रा स्टेशन प्रभावित हुए थे। यह ब्लॉक दिवा और मुंब्रा स्टेशनों के बीच 20/21 अप्रैल (रविवार/सोमवार) और 22/23 अप्रैल (मंगलवार/बुधवार) की रात 1:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रहा।

लोकल यात्रियों के लिए अहम सुझाव

यात्रा से पहले योजना बनाएं: अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर नवीनतम टाइमटेबल की जांच करें।

पीक आवर्स से बचें: जहां तक संभव हो, सुबह 8:00 से 10:00 बजे और शाम 5:00 से 8:00 बजे के बीच यात्रा से बचें, क्योंकि इस समय ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ होती है।

एसी लोकल का उपयोग करें: यदि आप आरामदायक यात्रा की तलाश में हैं, तो एसी लोकल ट्रेनों का उपयोग करें, जो अब अधिक स्टेशनों पर उपलब्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+