Mumbai local train: लोकल यात्रियों के लिए खुशखबरी, तेजी से बन रहा हाई-कैपेसिटी रेल कॉरिडोर और नए प्लेटफार्म
Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे प्रशासन 'प्रोजेक्ट विरार' नामक एक महत्वपूर्ण पहल पर काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य मुंबई लोकल नेटवर्क को मॉर्डन बनाना है। यह प्रोजेक्ट विरार स्टेशन पर केंद्रित है, पश्चिम रेलवे के ये प्रोजेक्ट विरार के लोगों के लिए राहत भरी होंगी, इसके साथ ही मुंबई की उपनगरीय और लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए अलग-अलग ट्रैक उपलब्ध हो सकेंगे।
लगभग 200 कर्मचारियों की एक टीम के साथ शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट, वर्तमान में प्रगति पर है। इसके तहत विरार स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है और इसे मौजूदा विरार-डहाणू रेल कॉरिडोर में जोड़ा जाएगा। इससे भीड़भाड़ कम होने के साथ-साथ लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

कब तक पूरा होगा विरार और दहानू के बीच का कॉरिडोर?
विरार-डहाणू के बीच तीसरी और चौथी लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है, जो 2027 तक पूरा होने की संभावना है। इस से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्टेशन पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं, जिसमें नए प्लेटफॉर्म का निर्माण शामिल है, जिसका कार्य पहले ही शुरू हो चुका है।
नए प्लेटफॉर्म की भी मिलेगी सौगात
परियोजना के अंतर्गत प्लेटफॉर्म संख्या 3A का विस्तार किया जा रहा है और विरार स्टेशन पर एक नया होम प्लेटफॉर्म 5A भी बन रहा है। इसके साथ ही, प्लेटफॉर्म 1 के साउथ छोर पर दो अतिरिक्त प्लेटफॉर्म तैयार किए जा रहे हैं, जिनका उपयोग भविष्य में बढ़ाई गई लोकल फेरों के लिए किया जाएगा।
प्रोजेक्ट पर खर्च होगा 3,578 करोड़ रुपये
विरार-डहाणू चौगुनीकरण प्रोजेक्ट पर लगभग 3,578 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है। विरार, वैतरणा, सफाळे, केळवे रोड, डहाणू रोड और उमरोली जैसे स्टेशनों पर नई स्टेशन इमारतों का निर्माण भी जारी है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।
ट्रेनों की आवाजाही रूकावट मुक्त और सुगम होगी
पश्चिमी रेल्वे पर एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी गति पकड़ रही है, जिसमें विरार से भिवंडी के पास खारबाव तक मालगाड़ी कॉरिडोर का निर्माण शामिल है। यह कॉरिडोर पूरा होने के बाद मालगाड़ियों को यात्री मार्गों से हटा दिया जाएगा, जिससे लोकल और बाहरी ट्रेनों का आवागमन और भी सुगम तथा निर्बाध हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications