Mumbai Local Train: दो दिनों के पश्चिम रेलवे के मेगा ब्लॉक के बाद आज कैसी रहेंगी सेवाएं, जानिए सभी अपडेट्स

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पश्चिम रेलवे के तहत 26 और 27 अप्रैल 2025 को कांदिवली और बोरीवली के बीच पुल संख्या 61 पर री-गर्डरिंग कार्य के चलते जो मेगा ब्लॉक लगाया गया था, वह अब समाप्त हो रहा है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 28 अप्रैल 2025 से मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से सामान्य शेड्यूल पर लौटेंगी। यानी सभी उपनगरीय लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार नियमित रूप से चलेंगी।

Mumbai Local

इससे पहले मेगा ब्लॉक के दौरान कुल 163 उपनगरीय लोकल ट्रेनें रद्द की गई थीं, साथ ही कुछ लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया था। अब सोमवार से यात्रियों को किसी प्रकार के रूट डायवर्जन, आंशिक रद्दीकरण या विलंब का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे 28 अप्रैल से अपनी यात्रा सामान्य योजना के अनुसार कर सकते हैं। किसी भी अपडेट के लिए यात्रियों को पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

मुंबई जैसे व्यस्त शहर के लिए लोकल ट्रेनें जीवन रेखा हैं और नियमित संचालन का बहाल होना लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+