Mumbai Local train: मुंबई लोकल ट्रेन के किसी रूट पर क्‍या रहेगा कोई ब्लॉक या डायवर्जन? जानिए लेटेस्‍ट अपडेट

Mumbai Local train: महाराष्ट्र में मानसून की शुरूआत हो चुकी है। मुंबई लोकल ट्रेन शहर के लोगों के अवागमन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लाखों की संख्‍या में हर दिन यात्री अपने गंतव्‍य तक पहुंचने के लिए इस पर सफर करते हैं। मानसून के चलते मुंबई लोकल ट्रेन के शेड्यूल पर पड़ने वाले असर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जानिए क्‍या 29 मई 2025 को क्‍या मुंबई लोकल ट्रेन का कैसा रहेगा शेड्यूल?

मुंबई लोकल की तीन मुख्य लाइनें पश्चिमी रेलवे लाइन, सेंट्रल रेलवे लाइन और हार्बर लाइन पर किसी भी मेगा ब्लॉक या पावर ब्लॉक की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा तीनों लाइनों पर ट्रेनें अपने सामान्य शेड्यूल के अनुसार चलने की उम्मीद है किसी भी रूट पर डायर्जन नहीं रहेगा।

Mumbai Local train

मुंबई रेलवे अपडेट के अनुसार खराब मौसम की स्थिति के बावजूद 29 मई 2025 को ट्रेन के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। कल्याण सीएसएमटी से लेकर अन्‍य स्‍टेशनों की ट्रेनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। सभी ट्रेनें बिना किसी देरी के अपने नियमित समय पर संचालित होंगी।

हालांकि अप्रत्याशित मौसम को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की जांच कर लें।

भारी बारिश ने लोकल ट्रेनों का संचालन किया था बाधित

बता दें महहाराष्ट्र में समय से पहले मानसून के दस्‍तक देने की वजह से मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी हैं, जिसमें प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण मामूली देरी और अन्‍य व्यवधान शामिल हैं। इन बाधाओं के बावजूद, ट्रेनें काफी हद तक समय पर चल रही हैं, जिससे शहर के यात्रियों के लिए बीते एक दिन से लगभग सामान्य स्थिति बनी हुई है।

यात्रियों की सुविधा के लिए की गई है ये पहल

बता दें मुंबई में यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिमी रेलवे ने अभी कुछ दिन पहले ही 13 नई AC लोकल ट्रेन शुरू की है। जिसके बाद AC ट्रेनों की संख्या 109 हो गई है। इसके अलावा मुंबई सेंट्रल से बोरीवली तक नए रेल लाइनों के निर्माण की योजना है, जिससे यात्री क्षमता में वृद्धि होगी। मुंबई मेट्रो का विस्तार भी जारी है, जिससे शहर में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में सुधार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+