Mumbai Local Train: 22 अप्रैल को मुंबई लोकल सेवाएं रहेंगी प्रभावित, चार घंटे का रहेगा ब्लॉक
Mumbai Local Train: मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सेंट्रल रेलवे ने घोषणा की है कि 22 अप्रैल 2025 को रात के समय दिवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच चार घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। इस ब्लॉक की वजह से लोकल और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक यह ब्लॉक रेलवे ट्रैक की मरम्मत, तकनीकी कार्य और सिग्नलिंग अपग्रेडेशन के लिए जरूरी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले शेड्यूल की जांच जरूर करें।

Mumbai Local Train: ब्लॉक का शेड्यूल
- तारीख: 22 अप्रैल की रात से 23 अप्रैल की सुबह तक
- समय: रात 1:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक
- स्थान: दिवा और मुंब्रा के बीच
- दिशा: अप और डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेनों पर असर
Mumbai Local Train: किन सेवाओं पर होगा असर?
कुछ लोकल ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा। कुछ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट या री-शेड्यूल किया जा सकता है। इसके अलावा स्लो और फास्ट लोकल ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव संभावित है। ऐसे में मुंबई और ठाणे के बीच यात्रा कर रहे यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह है।
रेलवे ने क्या कहा?
सेंट्रल रेलवे ने अपने आधिकारिक 'X' (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, "दिवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जो 22-23 अप्रैल की रात को प्रभावी रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया यात्रा से पहले अपडेट देखें और असुविधा के लिए हमें खेद है।"
यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह ब्लॉक यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरी रखरखाव और सुरक्षा कार्यों के लिए आवश्यक है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय की योजना बनाएं।












Click it and Unblock the Notifications