Mumbai Local Train: अंधेरी में गड़बड़ी के कारण 30 से ज़्यादा ट्रेनें रद्द, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार
Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन की वेस्टर्न रेलवे लाइन पर यात्रियों को 16 सितंबर, 2025 की रात भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। अंधेरी स्टेशन पर टेक्निकल खराबी के कारण मुंई लोकल ट्रेन नेटवर्क बाधित हो गया। शाम करीब 4:45 बजे आई इस समस्या ने व्यस्त समय के दौरान बड़े पैमाने पर देरी, ट्रेन रद्द होने के कारण स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई।
वेस्टर्न रेलवे (WR) के अधिकारियों ने पुष्टि की कि अंधेरी में डाउन फास्ट और अप स्लो लाइनों के बीच एक पॉइंट फेल हो गया था। यह मुंबई के सबसे व्यस्त उपनगरीय केंद्रों में से एक है। इस खराबी ने तुरंत दोनों दिशाओं में ट्रेनों की सुचारु आवाजाही में बाधा डाली, जिससे चर्चगेट जाने वाली स्लो लाइन की ट्रेनें लेट हो गईं।

इस खरारी के चलते चर्चगेट से निकलने वाली ट्रेनें लेट हो गईं। WR ने दावा किया कि खराबी को 30 मिनट के भीतर ठीक कर दिया गया था, लेकिन व्यवधान शाम तक जारी रहा। 30 से अधिक सेवाओं को रद्द करना पड़ा, जबकि कई अन्य निर्धारित समय से पीछे चल रही थीं और देरी रात 8:00 बजे के बाद तक भी खिंच गई।
आमतौर पर विश्वसनीय वेस्टर्न रेलवे यात्रियों की कड़ी आलोचना का शिकार हुई, जिन्होंने अपना गुस्सा निकालने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेनें या तो लंबे समय तक खड़ी रहीं या बेहद धीमी गति से चलीं। जिन यात्राओं में आमतौर पर 20 मिनट लगते थे, वे कुछ मामलों में लगभग एक घंटे तक खिंच गईं।
अत्यधिक भीड़ वाले प्लेटफॉर्मों और खचाखच भरी कोचों की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर छा गए, जिससे यात्रियों की परेशानी उजागर हुई। अंधेरी में तत्काल मरम्मत दल भेजे गए और यात्रियों को स्थिति के बारे में अपडेट करने के लिए स्टेशनों पर बार-बार घोषणाएं की गईं।
इस समस्या के कारण यात्रियों की भीड़ बढ़ गई जिससे पूरी मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं लाइन पर बाधित रही1 इस घटना ने यात्रियों को भारी परेशानी में डाला, और सोशल मीडिया पर उनकी नाराजगी साफ दिखाई दी।












Click it and Unblock the Notifications