Mumbai local train की इन दो लाइनों पर रहेगा मेगा ब्लॉक, चेक करें समय और प्रभावित ट्रेन लिस्ट
Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि रविवार, 5 अप्रैल 2026 को सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइनों पर आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कई लोकल ट्रेनें रद्द होंगी, देरी से चलेंगी या उनके समय में बदलाव होगा। हालांकि, वेस्टर्न लाइन पर दिन में कोई ब्लॉक नहीं है।
सेंट्रल लाइन पर कितने बजे रहेगा मेगा ब्लॉक?
सेंट्रल लाइन पर ठाणे और डोंबिवली के बीच रविवार सुबह 10 बजे तक 10 घंटे का ब्लॉक रहेगा। इससे धीमी और तेज, दोनों दिशाओं की लोकल सेवाएं प्रभावित होंगी; कई ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट या रद्द होंगी। यात्रियों को सलाह है कि वे संशोधित समय के लिए स्टेशन चार्ट जरूर चेक करें।

हर्बल लाइन पर कितने बजेगा रहेगा मेगा ब्लॉक?
हार्बर लाइन पर, वाशी और पनवेल के बीच की अप और डाउन लोकल ट्रेन सेवाएं रविवार को सुबह 11:05 बजे से शाम 4:05 बजे तक निलंबित रहेंगी।
मेगा ब्लॉक के चलते कौन सी ट्रेनें रहेंगी प्रभावित?
इस दौरान, पनवेल से CSMT की ओर जाने वाली अप हार्बर लाइन ट्रेनें (सुबह 10:33 बजे से दोपहर 3:49 बजे तक) और CSMT से पनवेल/बेलापुर की ओर जाने वाली डाउन ट्रेनें (सुबह 9:45 बजे से दोपहर 3:12 बजे तक) रद्द रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए CSMT और वाशी के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी।
ट्रांस-हार्बर लाइन पर कब तक रहेगा मेगा ब्लॉक?
ट्रांस-हार्बर लाइन पर भी सुबह 11:05 बजे से शाम 4:05 बजे तक ब्लॉक रहेगा, सेवाएं केवल ठाणे-वाशी तक सीमित होंगी। पनवेल से ठाणे की अप सेवाएं (11:02 बजे से 3:53 बजे तक) और ठाणे से पनवेल की डाउन सेवाएं (10:01 बजे से 3:20 बजे तक) रद्द रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications