Mumbai local train के इस रूट पर रहेगा मेगा ब्लॉक, सेंट्रल और ट्रांस-हार्बर लाइनों की ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
Mumbai local train: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सर्विस 22 मार्च, 2026 रविवार को प्रभावित होंगी। रखरखाव और मरम्मत के काम के लिए निर्धारित मेगा ब्लॉक के कारण यह अनिवार्य व्यवधान होगा। इसका असर मध्य (सेंट्रल) और ट्रांस-हार्बर लाइनों पर पड़ेगा।
मध्य रेलवे की सेंट्रल लाइन पर मुलांड से ठाणे और दिवा से डोंबिवली के बीच 10 घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। यह ब्लॉक शनिवार रात 12 बजे से शुरू होकर रविवार सुबह 10 बजे तक चलेगा, जिससे इस अवधि में यात्रा प्रभावित होगी।

ट्रांस-हार्बर लाइन
ट्रांस-हार्बर लाइन पर ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच अप और डाउन दोनों दिशाओं की सेवाएं सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक निलंबित रहेंगी।
ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल
ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल के लिए सुबह 10:35 बजे से शाम 4:07 बजे तक चलने वाली डाउनलाइन सेवाएं, और पनवेल/नेरुल/वाशी से ठाणे के लिए सुबह 10:25 बजे से शाम 4:09 बजे तक चलने वाली अपलाइन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।
किन रूट्स पर रहेगा ब्लॉक
हालांकि, रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी (वेस्टर्न), हार्बर और उरण लाइनों पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा, जिससे इन मार्गों पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।उपनगरीय रेलवे विस्तार बनाम सुरक्षा
लोकल ट्रेन में बढ़े हादसों ने बढ़ाई चिंता
बता दें मुंबई में उपनगरीय रेलवे के विस्तार पर लगातार जोर दिया जा रहा है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा अक्सर उपेक्षित रहती है। सेंट्रल और पश्चिम रेलवे में यह अनदेखी स्पष्ट दिखाई देती है।
15 मार्च को हुआ बड़ा हादसा
मुंबई रेलवे पुलिस के अनुसार, 15 मार्च (रविवार) को लोकल ट्रेन हादसों में 14 यात्रियों की मौत दर्ज की गई। इससे ट्रैक पर होने वाली मौतों को रोकने के प्रशासनिक उपायों पर सवाल उठते हैं।
क्यों बढ़े हादसे?
रेलवे पटरियों के किनारे मजबूत बाड़ लगाना और ट्रैक क्रॉसिंग को पूरी तरह रोकना आवश्यक है। इसके साथ ही, अवैध रूप से पटरी पार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यात्रियों की ओर से यह निरंतर मांग उठ रही है कि विभिन्न जागरूकता अभियानों के माध्यम से उन्हें सुरक्षित यात्रा का महत्व समझाया जाए।
योजना के तहत ₹551 करोड़ का बजट आवंटित किया। 36 स्थानों पर पुल, बाड़ और दीवार का निर्माण किया गया। इसके बावजूद रेलवे ट्रैक पर मौतों में कमी नहीं आई।
यात्रियों के लिए सुरक्षा सुझाव
कल्याण-कसारा-कर्जत रेलवे यात्री संगठन के अध्यक्ष राजेश घनघाव ने यात्रियों से आग्रह किया कि वे जल्दबाजी में भी पटरियां पार करने से बचें। उन्होंने सलाह दी कि पटरियों के पास मोबाइल या हेडफोन का इस्तेमाल न करें और छोटे बच्चों व बुजुर्गों का खास खयाल रखें। घनघाव के अनुसार, रेल हादसों को कम करने में यात्रियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
2025 में कुल मामले: 693
- कल्याण: 202
- वसई: 136
- कुर्ला: 163
- पालघर: 84












Click it and Unblock the Notifications