Mumbai Local Train: चलती मुंबई लोकल ट्रेन से शख्स ने छात्रा को दिया धक्का, लोगों का फूटा गुस्सा, Video viral
Mumbai Local Train: मुंबई लोकल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, एक यात्री व्यक्ति ने चलती ट्रेन से एक 18 वर्षीय छात्रा को धक्का दे दिया। मुंबई पुलिस और रेलवे पुलिस द्वारा महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार काम करने के दावों के बावजूद, इस दिल दहला देने वाली वारदात ने मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में महिला सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह गुरुवार सुबह हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
पीड़िता की पहचान खारघर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा श्वेता संजय महाडीक के रूप में हुई है। वह गुरुवार सुबह करीब 7:59 बजे पनवेल-सीएसएमटी लोकल से अपनी सहेली के साथ यात्रा कर रही थी। ट्रेन के महिला डिब्बे में शेख अख्तर नवाज नाम का एक शख्स घुस आया, जिसके कारण यह पूरी घटना घटी।

यात्रा के दौरान, महिला यात्रियों ने शेख अख्तर नवाज को महिला डिब्बे में देख कर उससे सवाल किया और बाहर निकलने को कहा। इस बात से नाराज होकर शेख ने गुस्से में श्वेता को चलती ट्रेन से ज़ोरदार धक्का दे दिया। यह भयावह घटना पनवेल और खांडेश्वर स्टेशनों के बीच हुई।
ट्रेन से धक्का दिए जाने के बाद कैसी है छात्रा की हालत?
इस गंभीर हादसे में श्वेता के सिर और कमर में चोटें आई हैं। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई और वह अस्पताल में है। घटना के तुरंत बाद आरोपी शेख अख्तर नवाज ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन खांडेश्वर स्टेशन पर मौजूद सतर्क यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया।
यह घटना दिन के उजाले में और भीड़भाड़ वाले समय में हुई है, जिससे रेलवे पुलिस की गश्त और महिला सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर गुस्सा जता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications