Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन का 20 मार्च का जानें लेटेस्ट अपडेट
Mumbai local train update: मुंबई लोकल ट्रेन मुंबई शहर और उसके उपनगरों में यात्रा के लिए महत्वपूर्ण परिवहन साधन है। यह मुम्बई की सड़कों पर बढ़ती ट्रैफिक समस्या से निजात पाने का एक प्रभावी तरीका है। मुंबई की लोकल ट्रेन मुंबई वालों की लाइफलाइन है। हर दिन लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक ये मुंबई लोकल पहुंचाती है।
मुंबई की लोकल ट्रेन से अगर आप 20 मार्च 2025 को सवारी करने जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रेन का सेड्यूल टाइम जरूर चेक कर लें। हालांकि 20 मार्च को कुछ रूट पर लोकल ट्रेन अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी। 20 मार्च को किसी भी रूट पर मेगा ब्लॉक या ट्रेन डायवर्जन की सूचना नहीं हैं। वर्किंग डे में यात्रियों को असुविधा ना हो इसलिस सामान्य तौर पर मेगा ब्लॉक सप्ताहअंत में रखता है।

बता दें मुंबई में तीन प्रमुख लाइनें हैं Western Line, Central Line, और Harbor Line। ये लाइनें मुम्बई के विभिन्न हिस्सों को जोड़ती हैं और उपनगरों तक जाती हैं। इन तीनों रूट पर 20 मार्च को ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चलेगी।
मुंबई के यात्रियों को जल्द मिलने वाली है ये बड़ी सौगात
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक दिन पहले खुलासा किया कि मुंबई लोकल ट्रेन नेटवर्क में 238 नई लोकल ट्रेनें जल्द जोड़ी जाएंगी। संसद सत्र के दौरान, वैष्णव ने इस रोमांचक अपडेट को साझा करते हुए इसे "मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर" बताया।
यह घोषणा मुंबई के परिवहन बुनियादी ढांचे के एक महत्वपूर्ण घटक, लोकल ट्रेन सेवाओं में सुधार के लिए लगातार की जा रही अपील के जवाब में की गई है।
वैष्णव ने कहा "मैं महाराष्ट्र में था और मुंबई लोकल ट्रेनों के सुधार के बारे में देवेंद्र फडणवीस के साथ मेरी चर्चा के दौरान यह विषय सामने आया। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मुंबई के लिए 238 नई लोकल ट्रेनों की खरीद को आखिरकार मंजूरी मिल गई है।"












Click it and Unblock the Notifications