Mumbai local train: नवरात्रि पर मुंबई के लाखों यात्रियों के लिए आई खुशखबरी, जल्‍द शुरू हो रही ये खास ट्रेनें

Mumbai local train: मुंबई में लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से ऑटोमैटिक डोर लगाए जा रहे हैं। यह निर्णय जून 2025 में मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास हुए एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद लिया गया, जिसमें चलती ट्रेन से गिरने के कारण पांच यात्रियों की जान चली गई थी।

रेल मंत्रालय ने इस घटना के बाद ऑटोमैटिक गेट वाली नॉन-एसी लोकल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन ट्रेनों को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्‍होंने बताया कि मुंबई की पहली ऑटोमैटिक गेट वाली नॉन-एसी लोकल दिसंबर 2025 तक चालू हो जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने में मदद मिलेगी।

Mumbai local train

वर्तमान में, मुंबई में चल रही एसी लोकल ट्रेनों में पहले से ही स्वचालित दरवाजे लगे हुए हैं। अब, यही सुविधा सामान्य लोकल ट्रेनों में भी शुरू की जा रही है। यह काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, जिसमें पहली लोकल दिसंबर के अंत तक शुरू हो जाएगी और उसके बाद अन्य ट्रेनों में भी ये दरवाजे लगाए जाएंगे।

238 नए रेक शामिल किए जाएंगे

इस पहल से सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों की क्षमता भी बढ़ेगी। आने वाले समय में 238 नए रेक शामिल किए जाएंगे, जिससे यात्री क्षमता में 60 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त, मौजूदा 12 और 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों के डिब्बों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

18 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भविष्य में 18 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनें चलाने का भी प्रावधान किया जाएगा, जिससे मुंबई के यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+