Mumbai Local Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी, सेंट्रल रेलवे ने शुरू की 16 नई एसी लोकल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

Mumbai Local Train: मुंबई के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी। सेंट्रल रेलवे (CR) ने अपनी मेन लाइन पर 14 अतिरिक्त एसी लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू कर दी हैं। इंडियन रेलवे की 172वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुंबई में भीषण गर्मी में ये बड़ी सौगात मिली है।

सीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि दिन इनमें से सात नई एसी सेवाएं पहले से ही चालू थीं, और शेष को बाद में शुरू करने की योजना है। इस अपग्रेड से सेंट्रल लाइन की मेन लाइन पर कुल एसी लोकल ट्रेंनों की संख्‍या 66 से बढ़कर 80 हो गई हैं।

Mumbai Local Train

सोमवार से शनिवार तक चलने वाली इन नई ट्रेन सर्विस की शुरूआत से 35 लाख से अधिक दैनिक यात्रियों को सुविधा होगी। ये ट्रेनें मेन, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और बेलापुर-उरण उपनगरीय (suburban) लाइनों पर चलती हैं, जो संयुक्‍त रूप से प्रत्येक दिन 1,810 उपनगरीय सेवाएं संचालित करती हैं। इस कदम से यात्रियों की यात्रा सुखमय होगी।

इन नई एसी ट्रेन सर्विस के शेड्यूल के लिए, अप दिशा (सीएसएमटी की ओर) में कल्याण, बदलापुर और ठाणे से दिन भर में कई बार प्रस्थान शामिल हैं, जिससे बड़ी संख्‍या में यात्रियों को लाभ मिलेगा। इसी तरह, डाउन दिशा (सीएसएमटी से) कल्याण, बदलापुर और ठाणे के लिए प्रस्थान करेगी।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष की तुलना में 2024 में लगभग 30 प्रतिशत अधिक यात्री यात्रा करेंगे। विशेष रूप से, मध्य रेलवे ने उल्लेख किया कि 2024 में 2.84 करोड़ यात्रियों ने एसी लोकल ट्रेनों का विकल्प चुना, जो 2023 में 2.09 करोड़ से वृद्धि है।

इसके अलावा, इन सेवाओं से होने वाले राजस्व में भी इसी तरह की वृद्धि देखी गई, 2024 में 124.01 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि 2023 में यह 94.07 करोड़ रुपये थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+