Mumbai Local Train: मुंबई लोकल में गुजराती और मराठी यात्रियों के बीच भाषा को लेकर हुआ झगड़ा, वीडियो हुआ वायरल
Mumbai Local Train: मुंबई में भाषाओं को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदी और मराठी के बीच अक्सर टकराव देखने को मिलता है, लेकिन अब गुजराती और मराठी भाषा को लेकर भी विवाद सामने आया है। मुंबई की लोकल ट्रेनों में भाषा संबंधी झड़पें लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें गुजराती और मराठी भाषियों के बीच विवाद दिखाया गया है।
इस वायरल वीडियो में मराठी भाषा के साथ-साथ मराठी व्यक्ति का भी अपमान होता दिख रहा है। वीडियो में एक गुजराती व्यक्ति गुस्से में यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि "मराठी लोग हमारे घरों में बर्तन साफ करते हैं।" इस आपत्तिजनक टिप्पणी से एक नया विवाद छिड़ने की संभावना है।

गुजराती व्यक्ति ने आगे बढ़कर मराठी लोगों को "लुक्खे" (बेकार/निकम्मे) भी कहा, जिससे मराठी व्यक्ति का अपमान हुआ। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई मराठी संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
यह घटना मुंबई, जो महाराष्ट्र की राजधानी है, में मराठी भाषियों के अपमान के मुद्दे को फिर से चर्चा में ले आई है। इससे पहले भी मध्य रेलवे की कसारा-कल्याण लोकल में सीट को लेकर दादागिरी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें "ओ भाऊ... आमचा माणूस येणार... सीट आमची" जैसी बातें कही गई थीं।
मुंबई लोकल के लेडीज कोच में भाषा को लेकर हुआ था झगड़ा
कुछ दिन पहले मुंबई की लोकल ट्रेन में सीट को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद भाषा विवाद में बदल गया। घटना शुक्रवार शाम की है, जब मध्य रेलवे लाइन पर चल रही एक भीड़ भरी लेडीज कोच में यह वाकया पेश आया। वायरल हुए वीडियो में एक महिला ने दूसरी महिला से मराठी सीखने या "बाहर निकलने" को कहा।
एक सीट को लेकर झगड़ा हुआ था शुरू
यह घटना मुंबई लोकल ट्रेनों में सीट को लेकर होने वाली आम बहसबाजी से बढ़कर थी। वीडियो में छह-सात महिलाएं एक सीट पर बहस करती दिख रही थीं, जो मुंबई लोकल में असामान्य नहीं है। लेकिन, इस बार एक महिला ने दूसरी यात्री की मराठी न बोलने को लेकर आलोचना की, जिससे विवाद गहरा गया।
वायरल वीडियो में महिला ने कहा, "अगर आपको हमारे मुंबई में रहना है, तो मराठी बोलिए, नहीं तो निकल जाइए।" इसके बाद ट्रेन में मौजूद अन्य महिलाएं भी इस बहस में शामिल हो गईं, जिससे यह मुद्दा और गरमा गया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैली और बड़े स्तर पर बहस का विषय बनी।
क्यों महाराष्ट्र हो रहा मराठी भाषा विवाद?
बता दें केंद्र सरकार की त्रिभाषा पॉलिसी को सीएम देवेंद्र फडणीस ने लागू किया था। शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे की मनसे ने जमकर विरोध किया था। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था। फैसला वापस लिए जाने के बावजूद लगातार भाषा विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। आए दिन मराठी भाषा को लेकर अप्रवासी लोगों को तंग किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो भी वायरल हुए।









Click it and Unblock the Notifications