Mumbai local train: मुंबई में किन मार्गो पर रहेगा मेगा ब्लॉक, कौन सी ट्रेन रहेंगी कैंसिल? जानिए लेटेस्ट अपडेट
Mumbai local train: 1 जून, 2025 को, मुंबई की सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइनों पर चलने वाली लोकल ट्रेनों के यात्रियों को भारी असुविधा होने वाली है। रखरखाव संबंधी कार्य के चलते कुछ रूट की ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा वहीं कुछ रूट की ट्रेनें रद्द रहेंगी। सेंट्रल रेलवे ने सीएसएमटी और विद्याविहार के बीच रविवार को ब्लॉक का ऐलान किया है ये ब्लॉक सुबह 10:55 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक स्लो इन की लोक ट्रेनों की आवाजाही को प्रभावित करेंगे।
इसके अलावा, वेस्टर्न रेलवे की लाइनों पर 31 मई, 2025 की दोपहर से 36 घंटे का ब्लॉक शुरू हो चुका है। ये मेगा ब्लॉक से कांदिवली यार्ड में एक एलिवेटेड बुकिंग कार्यालय को शिफ्ट किए जाने के चलते किया गया है जिसके कारण कई लोकल ट्रेन सर्विस रद्द रहेंगी।

हार्बर लाइन पर भी रहेगा ब्लॉक
हार्बर लाइन पर भी ब्लॉक रहेगा , सीएसएमटी और बांद्रा या चूनाभट्टी के बीच सुबह 11:10 बजे से शाम 4:40 बजे तक सेवाएं बंद रहेंगी। इस अवधि के दौरान, सीएसएमटी या वडाला रोड से सुबह 11:16 बजे से शाम 4:47 बजे के बीच वाशी, बेलापुर या पनवेल की ओर जाने वाली डाउन हार्बर लाइन सर्विस, साथ ही सीएसएमटी से सुबह 10:48 बजे से शाम 4:43 बजे के बीच बांद्रा या गोरेगांव जाने वाली सेवाएं निलंबित रहेंगी।
इसके विपरीत, पनवेल, बेलापुर, वाशी से सुबह 9:53 बजे से दोपहर 3:20 बजे के बीच और गोरेगांव या बांद्रा से सुबह 10:45 बजे से शाम 5:13 बजे के बीच सीएसएमटी के लिए रवाना होने वाली अप हार्बर लाइन की ट्रेनें नहीं चलेंगी।
प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए पनवेल और कुर्ला के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच मेन लाइन और पश्चिमी रेलवे के माध्यम से यात्रा करने की अनुमति दी गई है। हालांकि ट्रांसहार्बर और उरण लाइनों पर कोई ब्लॉक नहीं रहेगा।
CSMT से छूटने वाली ट्रेनों का क्या रहेगा शेड्यूल?
सुबह 10:48 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक सीएसएमटी मुंबई से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की ट्रेनें सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। विद्याविहार स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर रूट किए जाने से पहले ये ट्रेनें बायकुला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी।
इसी तरह, सुबह 10:19 बजे से दोपहर 3:52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो लादन क ट्रेनें विद्याविहार और सीएसएमटी मुंबई स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर चलेंगी, जो रास्ते में कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और बायकुला स्टेशनों पर रुकेंगी।












Click it and Unblock the Notifications