Mumbai Local Train: सेंट्रल रेलवे ने मेगा ब्लॉक किया ऐलान, जानें किन रूट्स पर कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा
Mumbai Local Train: सेंट्रल रेलवे के मुंबई मंडल ने 20 जुलाई 2025 को मेगा ब्लॉक का ऐलान किया है। मुंबई लोकल ट्रेनों के रूट पर इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्य करने के लिए मेगा ब्लॉक चलाने का निर्णय लिया है। यह मेगा ब्लॉक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) मुंबई और विद्याविहार के बीच अप और डाउन धीमी लाइनों पर सुबह 10.55 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक रहेगा।
CSMT मुंबई से सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक छूटने वाली डाउन धीमी सेवाएं CSMT मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फ़ास्ट लाइन पर परिवर्तित कर दी जाएंगी। यह सेवाएं भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और फिर विद्याविहार स्टेशन पर डाउन धीमी लाइन पर फिर से परिवर्तित हो जाएंगी।

घाटकोपर से सुबह 10.19 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक छूटने वाली अप धीमी सेवाएं विद्याविहार और CSMT मुंबई स्टेशनों के बीच अप फ़ास्ट लाइन पर परिवर्तित कर दी जाएंगी।यह सेवाएं कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।
किन रूट्स पर कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा मेगा ब्लॉक?
- CSMT - चुनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चुनाभट्टी/बांद्रा - CSMT अप हार्बर लाइन सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक निलंबित रहेगी।
- CSMT से सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और CSMT से सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।
- पनवेल/बेलापुर/वाशी से सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक CSMT के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और गोरेगांव/बांद्रा से सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक CSMT के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।
ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। सेंट्रल रेलवे के अनुसार, हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मुख्य लाइन और पश्चिमी रेलवे के माध्यम से यात्रा करने की अनुमति है।
मध्य रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें। उनका कहना है कि ये रखरखाव मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं।












Click it and Unblock the Notifications