Mumbai local train: रेलवे ने 14 अक्‍टूबर तक ब्लॉक का किया ऐलान, इन रूटों पर लोकल ट्रेन सर्विस होंगी प्रभावित

Mumbai local train: मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं पर इस सप्ताह असर पड़ने वाला है। सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों के लिए आगामी मेगा ब्लॉक और विशेष ट्रैफिक ब्लॉक की जानकारी जारी की है, जिससे कई रूट्स प्रभावित होंगे। यह ब्लॉक रखरखाव और अपग्रेडेशन के कार्यों के लिए लगाया जा रहा है।

सेंट्रल रेलवे ने कर्जत यार्ड के पुनर्गठन से जुड़े गैर-इंटरलॉकिंग कार्यों के लिए 14 अक्टूबर तक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की घोषणा की है। ये ब्लॉक 11 अक्‍टूर से शुरू हो चुका है। इसके अलावा, वेस्टर्न लाइन पर बोरीवली और राम मंदिर स्टेशनों के बीच 12 अक्टूबर को चार घंटे का जंबो ब्लॉक रहेगा।

Mumbai local train

कर्जत यार्ड के पुनर्गठन से संबंधित गैर-इंटरलॉकिंग कार्यों को पूरा करने के लिए यह विशेष ब्लॉक पालासदरी और भिवपुरी चौक सेक्शन के बीच रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, कुछ के मार्ग बदले गए हैं, और कुछ को समय से पहले समाप्त कर दिया जाएगा।

ब्लॉक की अवधि

  • अक्टूबर, 2025 (रविवार) सुबह 7:20 बजे तक; फिर 12 अक्टूबर
  • 2025 (रविवार) सुबह 7:20 बजे से शाम 6:20 बजे तक
  • 13 अक्टूबर, 2025 (सोमवार) व 14 अक्टूबर
  • 2025 (मंगलवार) को सुबह 11:20 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक

वेस्‍टर्न रेलवे का 4 घंटे का जंबो ब्लॉक

वहीं वेस्टर्न रेलवे पर पटरियों, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव के लिए रविवार को चार घंटे का जंबो ब्लॉक घोषित किया गया है। यह ब्लॉक बोरीवली-राम मंदिर स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइनों पर और राम मंदिर-कांदिवली स्टेशनों के बीच पांचवीं लाइन पर रहेगा।

जंबो ब्लॉक का समय क्‍या होगा?

वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जंबो ब्लॉक का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कुछ उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि अंधेरी और बोरीवली की कुछ ट्रेनें हार्बर लाइन पर गोरेगांव तक चलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+