Mumbai Local train accident: मुंबई ट्रेन से गिर कर मरने वालों में 1 जीआरपी कांस्टेबल भी है शामिल, देखें लिस्ट
Mumbai Local train accident: सोमवार की सुबह व्यस्त समय में मुंबई लोकल ट्रेन से गिरकर लगभग चार यात्रियों की मौत हो गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ये हादसा दिवा और कोपर स्टेशनों के बीच कसारा जा रही ट्रेन में भारी भीड़ के चलते हुआ। ट्रेन में जगह ना होने के कारण ये यात्री गेट पर लटके हुए थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जांच का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना को "बहुत दुर्भाग्यपूर्ण" बताया और बताया कि जांच चल रही है। वहीं उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, "एक उच्च स्तरीय समिति कारण की जांच करेगी और जवाबदेही सुनिश्चित करेगी। मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।"

बता दें मंंबई लोकल ट्रेन हादसे में जिन यात्रियों की मौत हुई है उनमें सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) कांस्टेबल भी शामिल है। मृतकों की पहचान केतन सरोज, राहुल गुप्ता, मयूर शाह और जीआरपी कांस्टेबल विक्की मुख्याद के रूप में हुई है। इसके अलावा घायलों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जिनका इलाज शिवाजी अस्पताल और ठाणे जनरल अस्पताल में चल रहा है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कैसे हुआ हादसा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना संभवतः तब हुई जब दो गुजरती ट्रेनों के पायदान पर लटके यात्रियों ने अत्यधिक भीड़ के कारण एक-दूसरे को टक्कर मार दी। हालांकि, सटीक कारण की जांच अभी भी जारी है।
यात्रियों के ट्रेन से गिरने की सूचना किसने रेलवे को दी?
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीक ऑवर्स के दौरान भारी भीड़ के कारण कई यात्री ट्रेन के दरवाजों पर खतरनाक तरीके से खड़े थे। अधिकारियों के अनुसार, कम से कम 12 यात्री चलती ट्रेन से गिर गए। कसारा जाने वाली ट्रेन के गार्ड ने सुबह करीब 9.30 बजे रेलवे अधिकारियों को जानकारी दी और सभी घायल यात्रियों को सुबह 9.50 बजे तक अस्पतालों में पहुंचाया गया। चार को मृत घोषित कर दिया गया।
पुष्पक एक्सप्रेस के कारण क्या हुआ ये हादसा?
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने स्पष्ट किया कि घटना में पुष्पक एक्सप्रेस शामिल नहीं थी, उन्होंने पहले की खबरों का खंडन किया। उन्होंने पुष्टि की कि आठ लोग ट्रैक पर पाए गए और एक घायल यात्री ने बताया कि विपरीत ट्रेनों में पायदानों पर खड़े यात्रियों के टकराने से यह हादसा हुआ।
वहीं ठाणे जिला रेलवे संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने रेलवे अधिकारियों को भीड़भाड़ के बारे में बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कार्रवाई न करने के लिए आलोचना की।












Click it and Unblock the Notifications