Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन में हुई भयावह दुर्घटना, एक 25 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत
Mumbai Local Train: सरकार द्वारा मुंबई लोकल ट्रेनों में होने वाले हादसों के प्रयासों के बीच एक और दुख भरी खबर सामने आई है। कुर्ला वाला हादसा अभी ताज़ा ही था कि हार्बर लाइन पर भी एक हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत की खबर सामने आई। कुर्ला के जैसी हार्बर लाइन पर भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वडाला से पनवेल जा रही एक लोकल ट्रेन की छत पर चढ़ने के कारण एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। घायल युवक की पहचान अंकुर पांडे (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है।

साम टीवी रिपोर्ट के अनुसार रेलवे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना मानखुर्द स्टेशन के पास हुई, जहां युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा था। जब ट्रेन वाशी स्टेशन पहुंची, तो यात्रियों के शोर-शराबे के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली।
युवक बुरी तरी झुलस गया था
युवक बुरी तरह से जला हुआ पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत वाशी के मनपा अस्पताल में भर्ती कराया। आगे के इलाज के लिए उसे मुंबई के जे.जे. अस्पताल भेजा गया है। वाशी रेलवे पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।
कुलौ में ट्रेन से गिरने से युवक की हुई थी मौत
कुछ दिन पहले, मुंबई में कुर्ला रेलवे स्टेशन पर एक और दुखद दुर्घटना हुई थी, जहाँ एक युवक की लोकल ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई थी। वह ट्रेन की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। इस घटना की खबर मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और युवक के इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।
मुंबा स्टेशन हादसे में पांच लोगों की हुई थी मौत
9 जून 205 को मुंब्रा स्टेशन के पास हुए एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जान चली गई थी। ये यात्री ट्रेन के पायदान पर लटके हुए थे और पास की पटरी पर तेज रफ्तार से आती दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए।
इस हादसे में 22 लोगों की हुई थी मौत
29 सितंबर 2017 को एलफिंस्टन रोड स्टेशन पर हुई भगदड़ में 22 लोगों की मौत हो गई थी, जो भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा की कमी को उजागर करता है।
दस साल में मुंबई लोकल ट्रेन हादसों में 25 हजार से अधिक लोगों की मौत
हाल ही में आरटीआई कार्यकर्ता गॉडफ्रे पिमेंटा द्वारा प्राप्त जानकारी ने चौंकाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं। पिछले दस वर्षों में ट्रेन दुर्घटनाओं में कुल 26,547 लोगों की मौत हुई है। ये मौते केवल चलती ट्रेन से गिरने के मामले ही नहीं, बल्कि असुरक्षित रेलवे क्रॉसिंग और अचानक भगदड़ भी कई मौतों का कारण बनी हैं।












Click it and Unblock the Notifications