Mumbai Local Train: 23 अप्रैल को कैसा रहेगा लोकल का शेड्यूल? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Mumbai Local Train Update: मुंबईकरों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। पिछले दो दिनों (21 और 22 अप्रैल) को रेलवे मरम्मत कार्य के चलते हुए ब्लॉक्स के बाद, 23 अप्रैल को मुंबई लोकल ट्रेन नेटवर्क पर किसी भी प्रकार का ब्लॉक नहीं होगा। पश्चिम, मध्य और हार्बर लाइन पर सभी सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी।

बीते दो दिन 21 अप्रैल (रविवार) को सेंट्रल रेलवे ने ओवरनाइट पॉवर ब्लॉक रखने का ऐलान किया था। जिससे दिवा और मुंब्रा स्टेशन प्रभावित हुए थे। यह ब्लॉक दिवा और मुंब्रा स्टेशनों के बीच 20/21 अप्रैल (रविवार/सोमवार) और 22/23 अप्रैल (मंगलवार/बुधवार) की रात 1:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रहा।

Mumbai Local Train

ऐसे में 23 अप्रैल 2025 को मुंबई लोकल ट्रेन सेवाओं में किसी भी प्रकार का मेगा ब्लॉक या तकनीकी अवरोध नहीं किया जाएगा। सभी रूट्स पर लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। बुधवार (23 अप्रैल) को किसी भी सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक की आवश्यकता नहीं है। यात्रियों को पूरी सुविधा और बिना किसी बाधा के यात्रा मिलेगी।

शेड्यूल रहेगा सामान्य

  • पश्चिम रेलवे (Churchgate-Virar): सभी लोकल ट्रेनें तय समय पर चलेंगी।
  • मध्य रेलवे (CSMT-Kasara/Karjat): कोई ब्लॉक नहीं, सभी फास्ट और स्लो लोकल्स नियमित समय पर।
  • हार्बर लाइन (CSMT-Panvel/Andheri): सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चलेंगी।

यात्रियों के लिए राहत

आमतौर पर रविवार या किसी विशेष कार्य के कारण रेलवे सेक्शनों पर मेगा ब्लॉक्स किए जाते हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन 23 अप्रैल को ब्लॉक न होने की खबर ने दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत दी है, खासकर उन लोगों को जो कामकाज, परीक्षा या महत्वपूर्ण मीटिंग्स के लिए ट्रेनों पर निर्भर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+