Mumbai Local Train: पश्चिम रेलवे ने 26-27 अप्रैल को मेगा ब्लॉक का किया ऐलान, रद्द की गईं 163 उपनगरीय ट्रेनें

Mumbai Local Train: पश्चिमी रेलवे ने 26 और 27 अप्रैल को मेगा ब्लॉक का ऐलान किया है। कांदिवली और बोरीवली के बीच स्थित पुल संख्या 61 पर महत्वपूर्ण री-गर्डरिंग कार्य के चलते ये ब्लॉक किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के चलते पश्चिम रेलवे की लाइनों पर लगभग 35 घंटे की रुकावट रहेगी।

ये मेगा ब्लॉक शनिवार, 26 अप्रैल, 2025 को दोपहर 1:00 बजे से शुरू होकर 27/28 अप्रैल, 2025 की मध्यरात्रि को समाप्त होगा। जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।

Mumbai Local Train

26 और 27 अप्रैल को इस अवधि के दौरान, उपनगरीय और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें, जो आमतौर पर 5वीं लाइन पर चलती हैं, को फास्ट लाइनों पर पुनः रूट किया जाएगा। इससे कुछ लंबी दूरी की ट्रेन सर्विस भी प्रभावित होंगी। जिसमें कुछ ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया है और अन्‍य बदलाव किए गए हैं।

री-गर्डरिंग ऑपरेशन के कारण शनिवार और रविवार को कुल 163 उपनगरीय ट्रेनें रद्द होंगी, जिसमें पहले दिन 73 ट्रेनें और अगले दिन 90 ट्रेनें रद्द होंगी। पश्चिमी रेलवे ने अपने यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने से पहले समय-सारिणी चेक करने की सलाह दी गई है।

यात्रियों की सहायता के लिए, पश्चिमी रेलवे ने आधिकारिक अनुलग्नक में प्रभावित सेवाओं की विस्तृत सूची उपलब्ध कराई है। ये विवरण पश्चिमी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट wr.indianrailways.gov.in पर भी देखे जा सकते हैं, ताकि यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए सभी आवश्यक जानकारी मिल सके।

लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित

इसके अलावा, री-गर्डरिंग कार्य का लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। उदाहरण के लिए, 25 और 26 अप्रैल को अहमदाबाद से बोरीवली जाने वाली ट्रेन नंबर 19418 की यात्रा वसई रोड पर समाप्त हो जाएगी, जिससे बोरीवली के लिए इसका निर्धारित मार्ग पूरा नहीं हो पाएगा।

इसी तरह, ट्रेन नंबर 19417, जो बोरीवली से अहमदाबाद जाती है, 27 अप्रैल को बोरीवली के बजाय वसई रोड से अपनी यात्रा शुरू करेगी, जो बोरीवली और वसई रोड के बीच आंशिक रद्दीकरण रहेगा।

इसके अलावा ट्रेन नंबर 19425, जो 26 और 27 अप्रैल को बोरीवली से नंदुरबार जाने के लिए निर्धारित है, भायंदर से शुरू होगी, जिससे भायंदर और बोरीवली के बीच का खंड छूट जाएगा, ये अंत में, नंदुरबार से बोरीवली पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+