Mumbai Local Train: नई मुंबई लोकल ट्रेनें और लाइनें, बढ़ेगी कनेक्टिविटी, भीड़ होगी कम, जानिए डिटेल
Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन में चलने वाले यात्रियों को सरकार बड़ी सौगात दे रही है। इंडियन रेलवे ने मुंबई लोकल नेटवर्क के इन्फ्रास्टचर को बेहतर बनाने के लिए मुंबई लोकल नेटवर्क में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए 16,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाएं शुरू की हैं। इन रेल परियोजनाओं के पूरा होने के बाद, इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी और निर्बाध ट्रेन संचालन को और बढ़ावा मिलेगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि सरकार ने महाराष्ट्र की राजधानी में उपनगरीय रेलवे सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए 16,241 करोड़ रुपये की 12 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे मुंबई उपनगरीय रेलवे नेटवर्क पर विशेष ध्यान देने के साथ आधुनिकीकरण, यात्री अनुभव को बेहतर बनाने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए है। इन नई परियोजनाओं का उद्देश्य मौजूदा लाइनों पर भीड़ को कम करना, ट्रेन फेरी में सुधार करना और मुंबई के उपनगरीय यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करना है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, इन परियोजनाओं से मुंबई वालों के लिए यात्रा और भी सुगम हो जाएगी।
कौन सी हैं ये 12 परियोजनाएं?
- CSMT-कुर्ला 5वीं और 6वीं लाइन (MUTP-II),
- मुंबई सेंट्रल-बोरीवली 6वीं लाइन (MUTP-II)
- गोरेगांव-बोरीवली से हार्बर लाइन का विस्तार (MUTP-IIIA)
- बोरीवली-विरार 5वीं और 6वीं लाइन (MUTP-IIIA)
- विरार-दहानु रोड 3rd और 4th लाइन (MUTP-III)
- पनवेल-कर्जत उपनगरीय कॉरिडोर (MUTP-III)
- ऐरोली-कलवा (एलिवेटेड) उपनगरीय कॉरिडोर लिंक (MUTP-III)
- कल्याण-आसनगांव 4th लाइन (MUTP-IIIA)
- कल्याण-बदलापुर 3rd और 4th लाइन (MUTP-IIIA)
- कल्याण-कसारा 3rd लाइन
- नायगांव-जुईचंद्र डबल कॉर्ड लाइन
- नीलाजे-कोपर डबल कॉर्ड लाइन
238 नई एसी ट्रेनें
इसके अलावा, नेशलन ट्रांसपोर्टर 238 नई वातानुकूलित ट्रेन भी शुरू करने के लिए तैयार है। ये नई एसी लोकल ट्रेनें स्वचालित दरवाजों से लैस होंगी और यात्रियों को फुटबोर्ड पर लटकने या चलती ट्रेनों में चढ़ने से रोकेंगी, जो घातक दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है।
यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उपाय
रेल मंत्री ने कहा, "मुंबई में स्वचालित दरवाजों से लैस एसी लोकल ट्रेनों की शुरुआत यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और भीड़भाड़ से संबंधित घटनाओं को कम करने के लिए एक स्वागत योग्य पहल रही है।" उन्होंने आगे कहा कि ऑटोमैटिक गेट यात्रियों को फुटबोर्ड पर लटकने या चलती ट्रेनों में चढ़ने से रोकते हैं, जो घातक दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। ये दरवाजे तब तक बंद रहते हैं जब तक ट्रेन चल रही होती है और केवल स्टेशनों पर ही खुलते हैं जब ट्रेन स्थिर होती है, जिससे गिरने का खतरा काफी कम हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications