Mumbai Local: रक्षाबंधन पर जान लें किस रूट पर रहेगा ब्लॉकेज और कहां चलेगी स्पेशल ट्रेन? सारी डिटेल मिलेगी यहां
Mumbai Local: रक्षाबंधन के दिन मुंबईकरों की एक बड़ी आबादी आवागमन के लिए लोकल ट्रेन पर ही निर्भर रहती है। राखी के त्योहार पर घर से निकलने से पहले रूट जान लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो। शनिवार और रविवार (9-10 जुलाई) को सांताक्रूज़ और माहिम स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव कार्य के लिए 'जंबो नाइट ब्लॉक' रहेगा।
रेलवे के मुताबिक, अप फास्ट लाइन पर यह ब्लॉक रात 12:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक और डाउन फास्ट लाइन पर रात 12:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान अंधेरी से चर्चगेट के बीच सभी फास्ट लोकल ट्रेनें स्लो लाइन पर चलाई जाएंगी।

रक्षाबंधन के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि इस रूट के यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, हमने इसका भी ध्यान रखा है। इस ब्लॉक के दौरान यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। रक्षाबंधन में यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस से जयपुर के बीच एक और विशेष ट्रेन चलाई है।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई लोकल में यात्री होंगे सुरक्षित, ट्रेनों को पश्चिम रेलवे इस कवच से कर रहा लैस
Mumbai Local में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खास इंतजाम
पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। इसके अलावा, शनिवार और रविवार को मुंबई में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का भी अनुमान है। इसे देखते हुए बीएमसी ने भी सड़क मार्ग से परिवहन को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
CSMT-नागपुर स्पेशल रक्षाबंधन ट्रेन
मुंबई से नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। 01123 स्पेशल ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), मुंबई से 09 अगस्त 2025 को 12:20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 3:30 बजे नागपुर पहुंचेगी। 01124 स्पेशल ट्रेन नागपुर से 10 अगस्त 2025 को दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 5:25 बजे CSMT, मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव और वर्धा में रहेगा। इससे मुंबई के आसपास के इलाके के लोगों को आवागमन की सुविधा रहेगी।
यह भी पढे़ं: Mumbai Local Train: लोकल ट्रेनों के इन मार्गों से हटाए गए प्रतिबंध, यात्रियों को मिलेगा तेज-आरामदायक सफर












Click it and Unblock the Notifications