Mumbai live in case में बड़ा खुलासा, शादीशुदा थे सरस्वती और मनोज, उम्र के अंतर की वजह से छिपाई शादी
Mumbai live in case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सरस्वती वैद्य (32) की हत्या के मामले में एक के बाद एक नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों शादीशुदा थे। दोनों ने अपनी शादी को छुपाए रखा।

Mumbai live in case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य (32) की हत्याकांड में शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा हुआ है। डीसीपी जयन्त बजबले ने बताया कि मृतका सरस्वती वैद्य की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर मनोज साने(56) ने ही की है। जांच के दौरान पता चला है कि मृतका और आरोपी शादीशुदा थे। उम्र के अंतर के कारण इसे दूसरों से छुपाया था।
आपको बता दें कि बीते दिन यानी 8 जून को हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी मनोज साने को हिरासत में लेकर मीरा-भायंदर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पूछताछ में मनोज ने अब तक हत्या को अंजाम देने की बात को स्वीकार नहीं किया है। उसका कहना है कि सरस्वती वैद्य ने 3 जून को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस हत्या में कहीं उसका नाम न फंस जाए इसलिए शव को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया था।
ट्री कटर से किए टुकड़े, कुकर में उबाला
हालांकि, पुलिस को अभी तक मृतका के शव के सारे टुकड़े हाथ नहीं लगे हैं। सिर्फ मृतका के पैर के टुकड़े मिले है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी मनोज ने बताया है कि शव को टुकडे करने के लिए उसने इलेक्ट्रिक ट्री कटर का इस्तेमाल किया था। उसके बाद बदबू से बचाने के लिए टुकड़ों को कुकर में उबाल दिया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications