Galaxy Hotel Fire: मुंबई के गैलेक्सी होटल में लगी भीषण आग, अब तक 3 लोगों की मौत, 5 घायल
Mumbai Galaxy Hotel Fire: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सांताक्रूज इलाके स्थित गैलेक्सी होटल में आग लगने से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई
Mumbai Fire News:महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सांताक्रूज इलाके स्थित गैलेक्सी होटल में आग लगने से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे होटल को खाली कराया जा रहा है।
आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया
होटल में किस वजह से आग लगी है, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट एक कारण हो सकता है, लेकिन आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आया है। जैसे ही होटल में लोगों को आग लगने की सूचना मिली वैसे ही भगदड़ की स्थिति हो गई। लोग तेजी से इधर उधर भागने लगे। तेजी से अलार्म बजाकर होटल को खाली करवाया गया।













Click it and Unblock the Notifications