Mumbai: गर्मी ने अभी से दिखाए तेवर, मार्च में दूसरी बार देश में सबसे गर्म मुंबई

मुंबई में गर्मी तेज हो गई है। मार्च के महीने में दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब भारत में सबसे अधिक तापमान मुंबई में रिकॉर्ड किया गया है।

Mumbai Weather

Mumbai Temperature: गर्मी ने अब अपना आक्रामक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में मुंबई मार्च में दूसरी बार सबसे ज्यादा गर्म रही है। आलम यह हो चुका है कि मुंबई सहित देशभर में मार्च में ही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मुंबई ने इस महीने में दूसरी बार भारत में सबसे अधिक तापमान का सामना किया है, जो रविवार को 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

गर्म हवाओं ने किया परेशान

मार्च के महीने में मई-जून जैसी गर्मी का लोगों का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवाओं ने लोगों का अभी से बुरा हाल कर दिया है। ऐसे में सोचिए अभी तो असली गर्मी आना बाकी है, जब क्या हाल होगा? मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य तापमान से लगभग 7 डिग्री ज्यादा है। अभी से मुंबई में लू चलना शुरू हो गई है।

लू की चेतावनी जारी

आईएमडी ने बढ़े हुए तापमान के लिए समुद्री हवा की देरी को जिम्मेदार ठहराया है। सांताक्रूज़ वैधशाला और कोलाबा वैधशाला ने क्रमशः 39.4 डिग्री सेल्सियस और 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया।आईएमडी ने रविवार और सोमवार के लिए लू की चेतावनी जारी की थी।

6 मार्च को था 39.1 डिग्री तापमान

आईएमडी वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने कहा, "इस महीने में यह दूसरी बार है जब मुंबई ने देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया है। 6 मार्च को, सांताक्रूज़ (वेधशाला) में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक है। रविवार को यह 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।" जेनामणि ने कहा कि यह 5-7 मार्च के बीच भी देखा गया था जब तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री अधिक था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+