नहीं तोड़ा जाएगा दादर स्‍टेशन का हनुमान मंदिर, हंगामा होने पर रेलवे ने नोटिस पर लगाई रोक

Hanuman temple Dadar controversy: दादर स्टेशन के बाहर स्थित हनुमान मंदिर को हटाने के लिए मुंबई रेलवे के नोटिस जारी करने ही हंगामा शुरू हो गया। इस निर्णय के कारण लोग सड़कों पर उतर आए आए और राजनीतिक बहस छिड़ गई। हालांकि जनता और राजनीतिक नेताओं दोनों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया के बाद रेलवे प्राधिकरण ने अपने प्रारंभिक नोटिस को वापस लेने का फैसला किया।

बता दें दादर स्‍टेशन के बार बना ये हनुमान मंदिर 80 साल साल पुराना है। इससे लोगों की धार्मिक आस्‍था और भावनाएं जुड़ी हुई हैं। रेलवे द्वारा अतिक्रमण माना गया और इसे हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। रेलवे की नोटिस की जमकर आलोचना हुई और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया था

Dadar Hanuman temple

इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में तीखी बहस भी छेड़ दी। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की और इसे चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा प्रचारित "नकली हिंदुत्व" से जोड़ते हुए कहा।

आदित्‍य ठाकरे ने कहा, "कल उद्धव ठाकरे ने भाजपा के नकली हिंदुत्व, भाजपा के चुनावी हिंदुत्व को उजागर किया। रेलवे ने दादर मंदिर को दिए गए नोटिस को खारिज कर दिया...आज हम दादर मंदिर जा रहे हैं," उन्होंने इस धार्मिक मुद्दे के राजनीतिक आयामों पर जोर दिया।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ते विवाद और जन आक्रोश के बीच, सेंट्रल रेलवे ने "भाजपा नेताओं आशीष शेलार और मंगल प्रभात लोढ़ा के अनुरोध पर" मंदिर को हटाने के नोटिस पर रोक लगाने की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+