'14 पाकिस्तानी आतंकी, 400 किलो RDX और ह्यूमन बॉम्ब', मुंबई को फिर से दहलाने की मिली धमकी

Mumbai bomb Threat: मुंबई फिर से दहशत के साए में है। इस बार मिली धमकी पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक बताई जा रही है, क्योंकि इसमें ह्यूमन बॉम्ब और 400 किलो आरडीएक्स का जिक्र है। त्योहारों के बीच आई इस धमकी ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।

धमकी भरा मैसेज सीधे मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया, जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान से घुसे आतंकी बड़े पैमाने पर हमले की तैयारी में हैं। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Mumbai bomb Threat

ह्यूमन बॉम्ब का खतरा, 34 गाड़ियां बताई गई संदिग्ध

धमकी देने वाले ने मैसेज में लिखा है कि 34 गाड़ियों में ह्यूमन बॉम्ब लगाए गए हैं। दावा किया गया है कि विस्फोट के बाद पूरा मुंबई हिल जाएगा। इस मैसेज में 'लश्कर-ए-जिहादी' नामक संगठन का भी जिक्र है। पुलिस का कहना है कि हर संभावना को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

400 किलो RDX और 1 करोड़ लोगों की मौत का दावा

इस धमकी में कहा गया है कि 400 किलो आरडीएक्स ब्लास्ट के जरिए करीब 1 करोड़ लोगों की जान जाएगी। हालांकि पुलिस अभी इसकी सत्यता की जांच कर रही है, लेकिन जिस स्तर पर धमकी दी गई है, उसने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

ये भी पढे़ं: Mumbai Monorail: 17 स्टेशनों को जोड़ने वाला सपना, जो बारिश में अटका! 3,000 करोड़ की लागत, फिर क्यों भटकी राह?

मुंबई को पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह कोई पहला मौका नहीं है जब मुंबई को बड़े स्तर पर उड़ाने की धमकी मिली हो। हाल ही में वर्ली के एक होटल और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि इन धमकियों की जांच के दौरान कोई ठोस सबूत नहीं मिले, लेकिन हर बार पुलिस ने गंभीरता से जांच की।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, खंगाले जा रहे हर सुराग

मुंबई पुलिस ने धमकी भरे मैसेज के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। सभी प्रमुख इलाकों, धार्मिक स्थलों और रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। साइबर सेल भी यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी वाला मैसेज कहां से भेजा गया।

ये भी पढ़ें: Mumbai local trin: अनंत चतुर्दशी के मौके पर 6-7 सितंबर को छह जोड़ी स्‍पेशल लोकल ट्रेनें चलेगी, जानें शेड्यूल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+