मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर 6 कारों की जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 9 घायल
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक के टोल बूथ पर गुरुवार देर रात बडा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर खड़ी कुल 6 गाड़ियों से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में 3 की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हो गए। तेज रफ्तार कार वर्ली से बांद्रा की ओर आ रही थी। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।
सभी घायलों को बांद्रा के भाभा हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना का कारण क्या है?

घटना में आरोपी चालक हिरासत में
मुंबई पुलिस के मुताबिक, एक कार वर्ली से बांद्रा की ओर तेजी से जा रहा थी और उसने टोल प्लाजा के पास खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। सूत्रों के अनुसार, उस कार के ड्राइवर ने सी लिंक पर एक अन्य वाहन को भी टक्कर मार दी, जिसके बाद उसने पकड़े जाने से बचने के लिए कार की गति और तेज करने की कोशिश की, जिससे छह कारों के आपस में टकराने से एक बड़ा हादसा हो गया।
तेज रफ्तार कार के ड्राइवर को भी मामूली चोटें आईं और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उनकी कार भी जब्त कर ली गई है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी गुजरात का रहने वाला 45 साल का शख्स है।
क्या कहती है पुलिस ?
जोन 9 के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि करीब 10 बजकर 15 मिनट पर एक गाड़ी वर्ली से उत्तर दिशा में बांद्रा की ओर जा रही थी, सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले एक गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। टकराने के बाद कार की रफ्तार तेज हो गई और टोल प्लाजा पर गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना में कुल 6 गाड़ियां टकराई हैं। अब तक कुल 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 6 लोगों का इलाज चल रहा है। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर है।
-
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Mumbai Gold Silver Rate on Ram Navami : क्या बढ़े सोना-चांदी के रेट? जानें ताजा भाव -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications