Mumbai Airport: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 10 रुपये में मिल रहा पानी और चाय, समोसा, वड़ा पाव का भी जानें दाम
Mumbai Airport Udaan Yatri Cafe: हवाई अड्डों पर अत्यधिक महंगे खान-पान यात्रियों के लिए एक प्रमुख चिंता है, जहां एक कप चाय ₹150 से ₹250 में मिलती है। इस समस्या के समाधान और हवाई यात्रा को आमजन के लिए सुलभ बनाने के लिए मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शानदार पहल की गई है।
सरकार ने 'उडान यात्री कैफे' योजना शुरू की है जिसके तहत छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर यात्रियों के लिए ये कैफे खोला गया है। जहां पर रेलवे स्टेशन के जैसे किफायती दाम पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू ने शुक्रवार को 'उड़ान यात्री कैफे' का ई-उद्घाटन किया। इस पहल के बाद मुंबई एयरपोर्ट को देश के अन्य हवाई अड्डों की तरह खाने की सस्ती चीजें उपलब्ध हो गई हैं।
उड़ान कैफै में 10 रुपये में मिल रहा चाय-पानी
इन कैफे में दाम बेहद आकर्षक हैं। चाय मात्र ₹10 और पानी की बोतल भी ₹10 में मिलती है, जबकि कॉफी, समोसा एवं वड़ापाव जैसे स्नैक्स सिर्फ ₹20 में उपलब्ध हैं।
मुंबई एयरपोर्ट पर कहां पर है ये उड़ान कैफै?
यात्रियों की सुविधा के लिए, ये कैफे हवाई अड्डे के 'डिपार्चर एरिया' में बोर्डिंग गेट के पास स्थापित हैं, जिससे उन्हें नाश्ते के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता और असुविधा टलती है।
भारत के किन एयरपोर्ट पर है Udaan Yatri Cafe?
'उडान यात्री कैफे' की शुरुआत कोलकाता हवाई अड्डे से हुई थी। यात्रियों के शानदार प्रतिसाद के परिणामस्वरूप, इसका विस्तार चेन्नई, अहमदाबाद और पुणे जैसे प्रमुख हवाई अड्डों तक किया गया है। जल्द ही यह सुविधा देश के अन्य विमानपत्तनों पर भी उपलब्ध होगी। यह योजना मध्यमवर्गीय और पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए वरदान है, जिससे उनका वित्तीय बोझ कम हुआ है और हवाई सफर अब केवल धनवानों तक सीमित नहीं रहा।












Click it and Unblock the Notifications