Mumbai: नए साल के जश्न में पसरा मातम, मराठी-भोजपुरी गाने को लेकर हुई लड़ाई, चली आयरन रॉड, 1 युवक की मौत
Mumbai News: नए साल का जश्न मुंबई के मीरा रोड में उस समय मातम बदल गया जब मराठी और भोजपर गाने बजाने को लेकर लोग भिड़ गए। एक दूसरे पर बांस और लोहे की रॉड से प्रहार शुरू कर दिया। दो गुटों की लड़ाई में एक युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार ये घटना 1 जनवरी की सुबह 3 बजे मुंबई के मीरा रोड स्थित एक हाउसिंग कॉम्पलेक्स में घटी। ये विवाद मराठी और भोजपुरी गाने बचाने के विवाद से शुरू हुआ और कुछ ही देर में इतना झगड़ा बढ़ गया कि लोग खून-खराबे पर उतर आए।

पुलिस ने बताया नए साल का जश्न मना रहे लोग मराठी गानों पर डांस कर रहे थे, लेकिन दूसरे ग्रुप ने भोजपुरी गाने बजाने पर जोर दिया। जिस पर ये विवाद शुरू हुआ। गाने को लेकर कुछ लोगों को नाराज कर दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने जकर शराब पी रखी थी उन्होंने झड़प शुरू की और थोड़ी ही देर में लड़ाई हिंसक हो गई और लोग एक-दूसरे पर बांस और लोहे की छड़ों से हमला करने लगे।
23 वर्षीय युवक की हुई मौत
इनमें 23 वर्षीय राजा पेरियार भी शामिल था, जिसकी लोहे की रॉड से प्रहार के बाद मौत हो गई, पुलिस के अनुसार एक अन्य व्यक्ति, विपुल राय, गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को मुंबई के केईएम अस्पताल ले जाया गया लेकिन पेरियार को गंभीर चोटें आईं थीं जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने तीन लोगों को किया अरेस्ट
परिसर के निवासी आशीष जाधव और उनके रिश्तेदारों अमित जाधव, प्रकाश जाधव और प्रमोद यादव को पेरियार पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
89 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया
वहीं मुंबई में नए साल की पूर्व संध्या पर, 89 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने सड़क पर नियम तोड़ने वाले मौज-मस्ती करने वालों पर कड़ी नजर रखी। 17,800 यातायात अपराधों के लिए ऑनलाइन जुर्माना जारी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications