'लड़की बहिन योजना' के लिए 12 लड़कों ने कर दिया आवेदन, ट्रिक देखकर अधिकारी भी रह गए दंग

Maharashtra Ladki bahin yojana: महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 'मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना' की शुरूआत की है। शिंदे सरकार ने इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

बता दें मुख्‍यमंत्री लड़की बहन योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह प्राप्त कर सकती हैं। वहीं योजना का लाभ उठाने के लिए धोखाधड़ी का सहारा ले रहे हैं।

Maharashtra Ladki bahin yojana

दरअसल, इस लड़की बहन योजना को लेकर महाराष्‍ट्र के भाईयों का नियल डोल गई है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लड़कों ने हथकंड़ों अपनाने शुरू कर दिए हैं।

पुरुषों ने इस योजना से संबंधित पोर्टल पर आवेदन कर दिया है। उन्‍होंने ऐसी ट्रिक अपनाई जिसका जांच में जब खुलासा हुआ तो अधिकारी भी दंग हो गए।

12 लड़कों ने इस योजना का लाभ पाने के लिए लड़कियों की फोटो और फार्म में जेंडर स्‍त्री भर कर आवेदन कर दिया। लेकिन जब आधार संख्या का सत्यापन किया गया, तो पता चला कि आवेदक वास्तव में पुरुष थे। इससे अधिकारी इस बात से हैरान रह गए कि लोग इस योजना का फायदा उठाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं।

ये मामला छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ तालुका के 12 भाइयों का था, जिन्होंने अपनी बहन की तस्वीर का उपयोग करके आवेदन किया था। महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा सत्यापन करने पर पता चला कि सभी आवेदक पुरुष थे। मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा कि इन फर्जी आवेदनों की जांच शुरू हो गई है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

सत्यापन के दौरान पाया गया कि इन 12 भाइयों ने अपने आधार कार्ड अपलोड किए थे और अपने नाम से गारंटी फॉर्म भरे थे, लेकिन पोर्टल पर महिलाओं की तस्वीरें इस्तेमाल की थीं। योजना के इस खुलेआम दुरुपयोग ने अधिकारियों को ऐसी धोखाधड़ी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है।

मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना

'मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना' के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ तालुका में अब तक 92,098 आवेदन जमा हो चुके हैं। इन आवेदनों का 30 अगस्त को सत्यापन किया गया, जिसमें कई धोखाधड़ी के प्रयास सामने आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+