माझी बहना योजना के बाद महाराष्‍ट्र सरकार ने महिलाओं को दिया एक और तोहफा, हर साल दिए जाएंगे इतने फ्री सिलेंडर

Mukhyamantri Annapurna Yojana Benefits: महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार ने आगामी विधान सभा चुनाव से पहले राज्‍य भर की महिलाओं को माझी लड़की बहन योजना के बाद एक और बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत राज्‍य की महिलाओं को हर साल तीन सिलेंडर देने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कैसे और कब से महाराष्‍ट्र की महिलाओं को ये तीन सिलेंडर मिलने लगेगा?

cm eknath shinde

बता दें महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रतिनिधित्‍व वाली महायुति सरकार ने 21 से 65 वर्ष की महिलाओं के लिए मुख्‍यमंत्री माझी लड़की बहन योजना की शुरूआत की है। जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की धनराशि उनके अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।

वहीं अब सरकार ने मुख्‍यमंत्री अन्न्नपूर्णा योजना का विस्‍तार करते हुए इसमें लाडली बहन योजना के लाभार्थियों को भी इसमें शामिल करने का अहम फैसला लिया है। जिसके तहत योजना की लाभार्थी महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

हालांकि सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर चार से साढ़े चार हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा लेकिन माना जा रहा है कि इससे महायुति सरकार को आगामी चुनाव में लाभ मिल सकता है।

सरकार इस संबंध में जल्‍द ही एक सूचना भी जारी करने वाली है। महाराष्‍ट्र का खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने सरकार की इस योजना को लागू करने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले सरकार इसे हर हाल में लागू करना चाहती है।

बता दें महाराष्‍ट्र सरकार द्वारा जून माह में अंतरिम बजट पेश करते हुए अन्‍नपूर्णा योजना के पात्र परिवारों को हर साल तीन सिलेंडर देने का ऐलान किया था। तब सरकार ने दावा किया था कि इससे महाराष्‍ट्र के 52 लाख 16 हजार 412 परिवार उपलब्ध करवाए जाएंगे। सरकार का उद्देश्‍य राज्‍य की महिलाओं को स्‍वच्‍छ ईधन मुहै्या करवाकर उन्‍हें स्‍वस्‍थ रखना है।

बता दें खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने लाडली बहनों को साल में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर के लिए सरकार के सामने प्रस्‍ताव रखा था । विभाग ने कहा था केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना में सरकार महिलाओं को हर सिलेंडर पर 300 रुपये सब्सिडी देती है और सिलेंडर की औसत कीमत 830 रुपये है। इस तहर हर लाभार्थी महिला को 530 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से तीन मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे।

जानें क्‍या होगा प्रोसीजर

गैस सिलेंडर वाली कंपनियों को सरकार की ओर से तीन सिलेंडर का भुगतान किया जाएगा और हर लाभार्थी महिला का आधार कार्ड लिंक रहेगा। लगभग ढाई करोड़ महिलाएं लाडली बहन योजना का लाभ उठाएंगी, लेकिन मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ लगभग डेढ़ करोड़ परिवारों को ही मिलेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+